Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
noida crime

नोएडा : ओवर टेक कर रोकी कार, मारपीट कर लूट दस हजार

Posted on September 14, 2024September 14, 2024 By Chhavi Singh

पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

नोएडा (ST.News Desk)। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में ओवर टेक कर बदमाशों ने एक शख्स की कार के आगे अपनी कार लगाकर उनकी कार को रोक लिया। आरोपियों ने मारपीट कर उनसे दस हजार रुपए लूट लिए। पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित की आंख में गंभीर चोट है। पुलिस गाड़ी टच होने को लेकर मारपीट बता रही है।

सेक्टर-36, सी-ब्लॉक निवासी पाथ्र्व यादव ने दर्ज कराई एफआईआर में बताया कि वह 13 सितंबर की शाम को करीब 5.40 बजे अपने एसबीआई ऑफिस सेक्टर-62 घर जा रहा था। जब वह ऑफिस से 300 मीटर दूरी चौराहे पर पहुंचा, तो उनकी गाड़ी ग्रीन लाइट से निकल रही थी। तभी रेड सिग्नल की ओर से एक गाड़ी निकलने लगी। तभी पीड़ित ने रेड लाइट जंप कर रही गाड़ी चालक को रुकने का इशारा किया। जिसके बाद वह अपनी गाड़ी लेकर निकल गए। जिसके बाद गाड़ी वाले ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया। रास्ते में आरोपियों ने उनकी कार को ओवर टेक कर कई बार रोकने का प्रयास किया, लेकिन वह अपनी गाड़ी न रोकते हुए चलते गए। आरोपियों ने इंडस वैली तिराहे के पास उनकी कार के सामने अपनी कार लगा दी। तभी कार से दो लड़के निकले, जो बॉडी बिल्डर टाइप में लग रहे थे। उन्होंने गाली गलौच करते हुए उनके साथ मारपीट शुरू कर दी।

आरोपियों ने उनके चेहरे पर थप्पड़ मारे, जिसमें उनका चश्मा टूट गया। आरोपियों ने उनकी पॉकेट से दस हजार रुपए भी लूट लिए। रुपए लेने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। मारपीट में पीड़ित को आंख, सिर, गर्दन एवं दांत पर गंभीर चोटें लगी हुई हैं। हालांकि पीड़ित ने जाते समय आरोपियों की गाड़ी की फोटो खींचकर पुलिस को उपलब्ध कराई है। एसएचओ अमित कुमार ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की गई। जांच के दौरान मामला रोडरेज का पता चला है। मारपीट करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिसकी पहिचान वसीम निवासी खोड़ा के रूप में हुई है।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: सभी के लिए आप पीएम यानी प्रधानमंत्री हो लेकिन हमारे लिए ‘परम मित्र’ : कथुनिया
Next Post: संजय सिंह को राजनीतिक एवं प्रशासनिक समझ नहीं : वीरेंद्र सचदेवा

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • UP-Japan Investment Meet 2026: योगी ने जापानी कंपनियों को दिया निवेश का न्योता, बोले- यूपी को बनाएं दूसरा औद्योगिक घर
  • UP Election 2027: मायावती का बड़ा दांव, सतीश चंद्र मिश्रा को मिली अहम जिम्मेदारी
  • Tejashwi Yadav Detained: राजभवन मार्च के दौरान तेजस्वी यादव हिरासत में, RJD का बड़ा प्रदर्शन
  • #बांग्लादेश PM तारिक रहमान का भारत दौरा रहेगा यादगार? PM मोदी ने दिए खास निर्देश
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया