Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
jail

पलामू : प्रेम जाल में फंसा किया यौन शोषण, शादी के लिए मांगे 10 लाख, पहुंचा जेल

Posted on December 23, 2023 By Chhavi Singh

तरहसी थाना क्षेत्र में व्हाट्सएप के माध्यम से एक 15 वर्षीय नाबालिग लड़की को प्रेम जाल में फंसा कर उसका छह माह से यौन शोषण करने का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार 22 वर्षीय युवक शादी का प्रलोभन देकर किशोरी का यौन शोषण कर रहा था. इसको लेकर तरहसी थाना में मामला दर्ज कराया गया था. मामला दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है. उसके खिलाफ तरहसी थाना में पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है. प्राथमिक अभियुक्त धीरज मेहता, उम्र 22 वर्ष, पिता सुदेश्वर मेहता, ग्राम बसु, थाना पड़वा, जिला, पलामू का रहनेवाला है.


पुलिस के अनुसार 6 माह पहले डालटनगंज में इंटर की पढ़ाई करने के दौरान तरहसी थाना क्षेत्र के सोनपुरा पंचायत क्षेत्र की 15 वर्षीय छात्रा को धीरज मेहता ने व्हाट्सएप के माध्यम से प्रेम जाल में फंसाया और फिर शादी का झांसा देकर 6 माह तक यौन शोषण किया. इस क्रम में शादी करने के लिए 10 लाख रुपए का डिमांड किया. पैसे नहीं देने पर किशोरी के परिजनों को शादी नहीं करने की धमकी दी. इसके बाद 22 दिसंबर को मामला दर्ज कराया गया और 23 दिसंबर को आरोपी युवक को नावा जयपुर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया. आरोपी युवक भी पढ़ाई कर रहा था. इस अभियान में थाना प्रभारी जयप्रकाश पासवान और पुलिस अवर निरीक्षक भोला राणा के साथ सशस्त्र बल शामिल थे.

झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: धनबाद : अवैध कोयला खनन के दौरान चट्टान गिरी, युवक गंभीर रूप से घायल
Next Post: पलामू : कार्यालय में नहीं मिलते डीटीओ साहब… बाबू कैसे होगा हमरा काम

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया