Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
akhilesh

पीलीभीत का नाम सुनकर भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला हो जा रहा : अखिलेश

Posted on April 12, 2024 By Chhavi Singh

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को पूरनपुर में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पीलीभीत का चुनाव पहले चरण में ही है, पहले चरण में ही हम लोग खुशखबरी सुनाने जा रहे हैं। यहां बड़े-बड़े नेता आ चुके हैं। देश के बड़े नेता आकर अपनी बात कह चुके हैं। लखनऊ वाले तो घबराए हुए हैं, उनका चेहरा पीला हो जा रहा है। पीलीभीत का नाम सुनकर भाजपा के तमाम नेताओं का चेहरा पीला हो जा रहा है। यह इसीलिए हो रहा है, क्योंकि यहां की जनता ने इस बार मन बना लिया है। सपा को ऐतिहासिक वोटों से जिता कर भेजना चाहती है।


सपा मुखिया ने किसान आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि भाजपा के लोग तीन काले कानून लाए थे। ये कानून इसलिए वापस हो गए थे, क्योंकि ये लोग किसानों से घबरा गए थे। उन्होंने कहा कि जो किसानों पर थार चढ़ा रहे हैं, उन्हें सरकार ने सम्मान दिया। थार से किसानों का आंदोलन रौंदा गया। वरुण गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो किसान आंदोलन की बात कर रहे थे, उन्हें मंच पर जगह भी नहीं मिल रही है।
जितिन प्रसाद पर कसा तंज
उन्होंने कहा कि कोई नया प्रत्याशी आया है, जो कह रहे हैं कि हमें पहले पता होता है यहां से चुनाव लड़ना है तो पीलीभीत को बंबई बना देता। अखिलेश ने कहा कि हम कहते हैं कि इसको बंबई मत बनाओ। बंबई अर्थव्यवस्था की राजधानी है। वहां नाचा-गाना भी होता है। भाजपा प्रत्याशी कौन सा पीलीभीत बनाना चाहते हैं। आगे कहा कि ये कई दल घूम आए हैं। इनका मामला सेट हो जाता है, तो दूसरे दल में भी चले जाते हैं। इन्होंने सड़क मंत्री बनते ही घोटाला किया है।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि 40 हजार करोड़ से ज्यादा पैसा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने में खर्च किया गया। कहीं गड्ढे भर गए हैं क्या। जो काम समाजवादियों ने किया था। उसको भी पूरा नहीं कर पाई। उन्होंने कहा कि जब से यह दिल्ली वाले आए हैं, महंगाई बढ़ाई है। इसकी कल्पना नहीं कर सकते। यह सरकार महंगाई कम नहीं कर रही है। जब महंगाई रोकनी थी, तब उन्होंने चंदा वसूलने का काम किया।

अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने भ्रष्टाचार बढ़ाने का काम कर रहे हैं। इलेक्टोरल बांड के जरिए वसूली जा रही है। जिस कंपनी का कोई कारोबार नहीं है, उस कंपनी से सरकार ने पैसा वसूला है। इलेक्टोरल बांड से काले को सफेद कर दिया। नोटबंदी में भी यही काम किया। इस सरकार ने जितना पैसा वसूला है, उसकी वजह से ही महंगाई है। जिन उद्योगपतियों से पैसा वसूला है, अब वो मुनाफा कमा रहे हैं।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: NIA: ‘आतंकियों के लिए पनाहगाह बना बंगाल’, बंगलूरू विस्फोट के आरोपियों की गिरफ्तारी पर भिड़े भाजपा-टीएमसी
Next Post: मुंबई कस्टम ने जब्त किया आठ किलो सोना, चार लोग गिरफ्तार

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’
  • ‘हैवान’ का पहला गाना ‘मेरे हीरो हैं वो’ रिलीज
  • Weather Update: दिल्ली में बादल और बूंदाबांदी के आसार, यूपी-बिहार-एमपी में भारी बारिश का अलर्ट
  • us-iran war : ट्रंप का ईरान पर बड़ा आर्थिक हमला
  • Aamrapali Dubey-Nirahua: ‘भोजपुरी बवाल’ में निजी सवाल पर भड़कीं आम्रपाली दुबे, एंकर को दी हिदायत

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया