Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|राष्ट्रीय
pm modi 2

प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू में चुनावी सभा में विपक्ष पर जमकर बरसे

Posted on September 28, 2024September 28, 2024 By Chhavi Singh

कहा, लोग कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस (NC) और पीडीपी के “तीन खानदानों” से त्रस्त हैं


ST.News Desk : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू में एक महत्वपूर्ण सभा को संबोधित करते हुए कहा कि यह जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव की उनकी आखिरी सभा है। उन्होंने पिछले हफ्तों में जम्मू-कश्मीर के विभिन्न हिस्सों में मिले अभूतपूर्व समर्थन का जिक्र करते हुए कहा कि लोग कांग्रेस, नेशनल कांफ्रेंस (NC) और पीडीपी के “तीन खानदानों” से त्रस्त हैं।

मोदी ने जम्मू-कश्मीर के लोगों की आकांक्षाओं को सामने रखते हुए कहा कि अब समय आ गया है जब जम्मू क्षेत्र की इच्छाओं के अनुसार सरकार बनेगी। उन्होंने दावा किया कि पिछले दो चरणों में हुए भारी मतदान ने भाजपा के प्रति जनता के समर्थन को स्पष्ट कर दिया है।

प्रधानमंत्री ने पिछले दशकों में कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि केवल कांग्रेस, NC और PDP के नेता और उनके परिवार ही फले-फुले, जबकि आम लोगों को केवल तबाही का सामना करना पड़ा।

उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त कदम उठाए हैं। मोदी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि उसने हमारी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगे थे और आज भी पाकिस्तान की भाषा बोलती है।

सभा में मोदी ने कांग्रेस, NC और PDP को संविधान का दुश्मन बताते हुए कहा कि इन पार्टियों ने कई पीढ़ियों से रह रहे लोगों को वोट देने का अधिकार छीन लिया था। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस चुनाव का सही उपयोग करें और भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करें।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: अमित शाह ने हरियाणा में भाजपा की जीत का दावा किया
Next Post: बिहार में स्मार्ट बिजली मीटर पर सियासत गर्म, तेजस्वी यादव करेंगे आंदोलन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme