Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
vote

प्रधानमंत्री मोदी, शाह से लेकर खरगे, राहुल तक ने मतदाताओं से की खास अपील, कहा- बढ़-चढ़कर करें मतदान

Posted on April 26, 2024 By Chhavi Singh

दुनिया के सबसे बड़े लोकतांत्रिक महोत्सव की शुरुआत हो गई है। लोकसभा चुनाव के पहले चरण के बाद आज दूसरे चरण के लिए मतदान हाे रहा है। पहले दौर के चुनाव में जहां 21 राज्यों की कुल 102 सीटों पर वोटिंग हुई थी। वहीं, अब दूसरे चरण में 13 राज्य की 88 सीटों पर मतदान हो रहा है। इस चरण में मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1202 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह से लेकर कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तक ने सभी लोगों से अनुरोध किया है कि वह बढ़-चढ़कर वोट करें।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, ‘लोकसभा चुनाव में आज दूसरे चरण की सभी सीटों के मतदाताओं से मेरा विनम्र अनुरोध है कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। जितना अधिक मतदान होगा, उतना ही मजबूत हमारा लोकतंत्र होगा। अपने युवा वोटर्स के साथ ही देश की नारीशक्ति से मेरा यह विशेष आग्रह है कि वोट डालने के लिए वे बढ़-चढ़कर आगे आएं। आपका वोट आपकी आवाज है!’

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने कहा, ‘मेरे प्यारे देशवासियों, आज लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान है। आज अपने मत का उपयोग कर रहे सभी मतदाताओं से मेरा अनुरोध है कि सशक्त, सुरक्षित और समृद्ध देशनिर्माण हेतु लोकतंत्र के इस महोत्सव में पूरे उत्साह से भाग लेकर रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें। ऐसी सरकार चुनें, जो देश का विकास, सीमा की सुरक्षा, विरासतों का पुनर्निर्माण और राष्ट्रहित में मजबूत फैसला लेने का माद्दा रखती हो। आपका हर वोट विकसित भारत की नींव को और मजबूत करने का काम करेगा। स्वयं वोट देने के साथ अपने मित्रों व परिजनों को भी मतदान हेतु प्रोत्साहित करें।’

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: सुप्रीम कोर्ट: VVPAT से हर वोट सत्यापन की मांग वाली अर्जियां खारिज
Next Post: AAP का भाजपा पर हमला : ‘दलित का बेटा दिल्ली का मेयर बनने वाला था, तो इन्होंने साजिश करके चुनाव रोक दिया’

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया