Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
food veking

फूड क्रेविंग को कंट्रोल करने के लिए अपनाएं हेल्दी टिप्स, आसानी से कम होना वजन

Posted on January 23, 2024 By Chhavi Singh

खाना खाने के बाद कुछ लोगों को मीठा खाने की आदत होती है। तो वहीं कुछ लोगों की आदत होती है कि पेट भरा होने के बाद भी उनको जंक फूड या फास्ट फूड खाने की आदत होती है। भूख लगना काफी अच्छी बात होती है। लेकिन हद से ज्यादा भूख लगना अच्छी बात नहीं होती है। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इनमें से एक कारण यह भी हो सकता है कि आपमें कुछ शारीरिक कमियां हों। जिसके कारण आपको हर समय भूख लगती है और आप इस वजह से अनलिमिटेड खाते हैं। जब आप अनलिमिटेड खाते हैं तो आपका तेजी से वेट बढ़ने लगता है।

वहीं वजन बढ़ने पर आपको कई बीमारियां घेर सकती हैं। इसलिए आपको फूड क्रेविंग पर कंट्रोल करने के साथ हेल्दी आदतों को अपनाना चाहिए। ऐसे में अगर आपको भी फूड क्रेविंग होती है, तो यह आर्टिकल आपके लिए है। आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको फूड क्रेविंग से छुटकारा पाने के कुछ उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

फूड क्रेविंग से बचने के लिए आपका डाइट चार्ट पोषणयुक्त होना चाहिए। अगर आप पोषणयुक्त डाइट लेते हैं, तो आपका पेट हमेशा भरा रहेगा। जब पेट भरा रहेगा तो आपको खाने का मन नहीं होगा। इसलिए ध्यान रखें कि आप हमेशा ताजा बना खाना ही खाएं।

खुद को रखें शांत

कई बार भावनात्मक कंडीशन के कारण भी हमें हर वक्त कुछ मीठा खाने की इच्छा होती रहती है। ऐसे में आप खुद की इमोशनल परिस्थितियों और तनावों को अनदेखा करने की गलती न करें। खुद को शांत रखनें और किसी भी तरह के तनाव या चिंता से दूर रहें।

इन बातों का रखें ध्यान

मीठे पेय पदार्थों की जगह एक गिलास गर्म पानी का सेवन करना चाहिए।

कई बार नींद पूरी न हो पाने की वजह से भी फूड क्रेविंग की समस्या होती है। इसलिए 7-8 घंटे की पर्याप्त नींद जरूर लेना चाहिए।

हमेशा खाने की शुरूआत मीठी चीजों से करनी चाहिए।

अपनी डाइट में सोंठ जरूर शामिल करें।

हेल्दी हैबिट्स अपनाएं।

रिफाइड कार्ब्स की जगह कॉर्न फ्लोर कार्ब्स का सेवन करें।

रोजाना खाना खाने के बाद कम से कम दो सौ कदम जरूर टहलना चाहिए।

खाना खाने के बाद छोटी इलायची, मीठी सुपारी, लौंग या सौंफ आदि का सेवन कर सकते हैं।

इसके साथ ही जरूरी है कि आप पर्याप्त मात्रा में पानी का सेवन जरूर करें।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: श्रीलंकाई संसद ने विवादास्पद ऑनलाइन सुरक्षा विधेयक पर किया मतदान
Next Post: देश की राजधानी दिल्ली समेत आस-पास के इलाकों में कड़ाके की ठंड का जारी

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme