Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमहाराष्ट्र
bombay high court

बदलापुर कांड के आरोपी की मौत के मामले की निष्पक्ष जांच हो : उच्च न्यायालय

Posted on September 26, 2024September 26, 2024 By Chhavi Singh

मुंबई। बंबई उच्च न्यायालय ने बुधवार को कहा कि बदलापुर यौन उत्पीड़न मामले के आरोपी अक्षय शिंदे को गोली मारने से बचा जा सकता था और उसकी मौत की जांच निष्पक्ष तरीके से होनी चाहिए। न्यायमूर्ति रेवती मोहिते डेरे और न्यायमूर्ति पृथ्वीराज चव्हाण की खंडपीठ ने कहा कि अगर उसे पता चला कि जांच ठीक से नहीं हो रही है, तो वह उचित आदेश पारित करने के लिए बाध्य होगी। अदालत ने कहा, ‘हम पुलिस की गतिविधियों पर संदेह नहीं कर रहे हैं, लेकिन सभी पहलुओं पर स्पष्टता चाहते हैं।’ खंडपीठ ने कहा कि इस गोलीबारी को ‘मुठभेड़’ नहीं कहा जा सकता क्योंकि उसकी परिभाषा अलग है।


खंडपीठ ने सोमवार शाम महाराष्ट्र के ठाणो जिले में मुंब्रा बाईपास पर हुई गोलीबारी पर सवाल उठाए और कहा कि अगर पुलिस ने पहले शिंदे को काबू करने की कोशिश की होती तो इसे टाला जा सकता था। पीठ ने पूछा कि आरोपी के हाथ या पैर पर गोली चलाने के बजाय पहले उसके सिर में गोली क्यों मारी गई? अदालत ने कहा कि हालांकि वह इस स्तर पर कोई संदेह नहीं जता रही है, लेकिन यह विास करना बहुत मुश्किल है कि शिंदे ने एक पुलिस अधिकारी से पिस्तौल छीनकर गोलियां चलाईं। पीठ ने कहा कि पिस्तौल को खोलना और उससे गोली चलाना बहुत आसान नहीं होता। अदालत ने कहा, ‘जांच निष्पक्षता से की जानी चाहिए। अगर हमने पाया कि ऐसा नहीं हुआ, तो हम उचित आदेश पारित करने के लिए बाध्य होंगे।’ पीठ ने मामले को तीन अक्टूबर को अगली सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया। तीन अक्टूबर को पुलिस को शिंदे के पिता द्वारा संबंधित पुलिस अधिकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की मांग से संबंधित शिकायत पर निर्णय लेना है।


संविदा सफाई कर्मचारी शिंदे (24) पर ठाणो के बदलापुर शहर के एक स्कूल में दो नाबालिग लड़कियों का यौन उत्पीड़न करने का आरोप था। उसे 17 अगस्त को गिरफ्तार किया गया था। उच्च न्यायालय ने मामले से जुड़े सभी दस्तावेज तुरंत महाराष्ट्र अपराध जांच विभाग (सीआईडी) को सौंपने का भी निर्देश दिया, जो शिंदे की मौत की जांच करेगा।

अदालत ने कहा, ‘फाइलें अब तक सीआईडी को क्यों नहीं सौंपी गईं? सबूतों की सुरक्षा महत्वपूर्ण है। आपकी ओर से किसी भी देरी से संदेह और अटकलें बढेंगी।’ अदालत अक्षय के पिता अन्ना शिंदे द्वारा दायर याचिका पर सुनवाई कर रही थी। अन्ना ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे को ‘फर्जी मुठभेड़’ में मार दिया गया। उन्होंने एक विशेष जांच दल (एसआईटी) से इस मामले की जांच कराने की मांग की है। वकील अमित कटारनवारे के माध्यम से दायर याचिका में उच्च न्यायालय से जांच की निगरानी की भी मांग की गई है।


न्यायमूर्ति चव्हाण ने कहा, ‘इस पर विास करना बहुत कठिन है। मैंने पिस्तौल से सैकड़ों बार गोली चलाई है। इसे अनलॉक करना और गोली चलाना मुश्किल होता है। हम इस स्तर पर संदेह नहीं कर रहे हैं, बल्कि सिर्फ आशंकाओं पर गौर कर रहे हैं। रिवॉल्वर चलाना आसान है। कोई भी नौसिखिया यह कर सकता है, लेकिन पिस्तौल से गोली चलाना बहुत मुश्किल होता है।’ उच्च न्यायालय ने कहा कि घटना को टाला जा सकता था क्योंकि सुरक्षा दल में ठाणो अपराध शाखा के अधिकारी शामिल थे। अदालत ने कहा, ‘वाहन में चार अधिकारी थे। उनमें से एक अधिकारी पहले भी मुठभेड़ की घटना में शामिल रहा है। चार अधिकारी आरोपी को काबू नहीं कर सके? हम कैसे मान लें कि वे आरोपी को काबू नहीं कर सके।

महाराष्ट्र, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: छत्तीसगढ़ के पूर्व सीएम की उपसचिव को मिली जमानत
Next Post: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव : दूसरे चरण में पड़े 56 फीसद वोट

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Amit Shah: बंगाल की सीमा सुरक्षा पर अमित शाह का बड़ा बयान, ममता बनर्जी पर लगाए जमीन नहीं देने के आरोप
  • EPFO Alert: इन 4 स्थितियों में PF Account हो जाता है Inoperative, बंद हो जाता है ब्याज
  • Ladakh High Court Bench: लद्दाख में बनेगी हाई कोर्ट की बेंच, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
  • (no title)
  • तमिलनाडु विधानसभा में सीएम विजय की DMK को खुली चेतावनी, बोले- ‘सारे सबूत मेरे पास हैं, खुलासे के लिए मजबूर न करें’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया