Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
nitish kumar

बिहार : ट्रक, जीप और मोटरसाइकिल टक्कर में नौ लोगों की मौत ; मुख्यमंत्री ने जताया शोक

Posted on February 26, 2024 By Chhavi Singh

बिहार के कैमूर जिले में रविवार शाम एक ट्रक, जीप और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर में दो महिलाओं सहित कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी। यह घटना मोहनिया थाना क्षेत्र के देवकली गांव के पास जीटी रोड पर हुई।

मोहनिया के पुलिस उपाधीक्षक दिलीप कुमार ने संवाददाताओं से कहा, प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह दुर्घटना उस दौरान हुई जब दो महिलाओं सहित आठ लोगों को ले जा रही एक जीप ने उसी दिशा में जा रही एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

ऐसा लगता है कि जीप के चालक ने नियंत्रण खो दिया था जिससे यह दुर्घटना हो गई। कुमार ने कहा, दोनों वाहन टक्कर के बाद सड़क के दूसरी ओर चले गए जहां एक तेज रफ्तार ट्रक उनसे टकरा गया। इस दुर्घटना में मोटरसाइकिल सवार समेत सभी नौ लोगों की मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद ट्रक चालक फरार हो गया। उन्होंने कहा कि ट्रक को जब्त कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। वहीं, अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच से सामने आया है कि इस दुर्घटना में किसी अन्य व्यक्ति को चोट नहीं आई है।

बिहार के मुख्यमंत्री कार्यालय ने इस बीच रविवार देर रात जारी एक बयान में कहा, कैमूर के मोहनिया के पास सड़क दुर्घटना पर मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों को घायलों को सभी आवश्यक चिकित्सा सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे।

बिहार

Post navigation

Previous Post: ED को बार-बार समन जारी करने के बजाय अदालत के आदेश का इंतजार करना चाहिए : आप
Next Post: इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने Gyanwapi Masjid के तहखाने में पूजा की अनुमति देने के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज की

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया