Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
mizoram

मिजोरम विस चुनाव रुझान : सत्ताधारी MNF को बड़ा झटका, ZPM को बहुमत, कांग्रेस 01 व BJP तीन सीट पर आगे

Posted on December 4, 2023 By Chhavi Singh
Spread the love

मिजोरम विधानसभा चुनाव की 40 सीटों पर आज सोमवार सुबह आठ बजे से काउंटिंग जारी है. शुरुआती रुझानों में राज्य में सत्ता परिवर्तन होता दिख रहा है. जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) 27 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) नौ और भारतीय जनता पार्टी तीन सीटों पर बढ़त बनाये हुए है. वहीं कांग्रेस एक सीट पर लीड कर रही है.
13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच हो रही काउंटिंग
मिजोरम के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी एच लियानजेला ने बताया कि सभी 13 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हो गयी है. सबसे पहले डाक मतपत्रों की गिनती हो रही है. इसके बाद ईवीएम में पड़े वोट की गिनती होगी. 12 विधानसभा क्षेत्रों वाले आइजोल जिले में तीन मतगणना केंद्र और 10 अन्य जिलों में एक-एक केंद्र स्थापित किये गये हैं. मतगणना प्रक्रिया में 4,000 से अधिक कर्मी शामिल हैं. बता दें कि मिजोरम में भी मतगणना रविवार को मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना के साथ होनी थी. लेकिन विभिन्न राजनीतिक दलों, गैर सरकारी संगठनों, गिरजाघर और छात्र संगठनों की अपील के बाद निर्वाचन आयोग ने इसे स्थगित कर दिया. क्योंकि रविवार का दिन ईसाई बहुल मिजोरम के लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है.

सात नवंबर को मिजोरम में 40 सीटों के लिए हुई थी वोटिंग
मिजोरम में विधानसभा चुनाव सात नवंबर को हुआ था. 8.57 लाख मतदाताओं में से 80 प्रतिशत से अधिक ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था. चुनाव में 18 महिलाओं सहित कुल 174 उम्मीदवार मैदान में हैं. मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ), जोरम पीपुल्स मूवमेंट (जेडपीएम) और कांग्रेस ने 40-40 सीटों पर चुनाव लड़ा. जबकि भाजपा ने 13 सीटों पर उम्मीदवार उतारे. मिजोरम में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वाली आम आदमी पार्टी (आप) ने चार सीटों पर चुनाव लड़ा. इसके अलावा 17 निर्दलीय उम्मीदवार भी मैदान में थे.


Spread the love
राज्य

Post navigation

Previous Post: विपक्षी दलों के नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र के लिए रणनीति पर चर्चा की
Next Post: रांची : मनी लॉन्ड्रिंग केस : पूर्व CM मधु कोड़ा, विनोद सिन्हा, अनिल वास्तवड़े ED कोर्ट में हुए पेश

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme