Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|उत्तर प्रदेश
yogi 1

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक

Posted on July 30, 2024 By Chhavi Singh

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट की बैठक हुई। इसमें करीब 30 हजार करोड़ के अनुपूरक बजट को कैबिनेट की मंजूरी मिलने की संभावना है। विधानसभा और विधान परिषद में मंगलवार को ही अनुपूरक बजट प्रस्तुत किया जाएगा। इसमें कुंभ मेला, बसों की खरीद, औद्योगिक परियोजनाओं और 50 साल से ज्यादा पुराने पुलों के स्थान पर नए पुलों के निर्माण आदि मदों में धनराशि की व्यवस्था होगी। बैठक में दोनों उप मुख्यमंत्री मौजूद रहे। इसकी जानकारी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने खुद भी सोशल साइट पर तस्वीर पोस्ट कर दी।

विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार को शुरू हो गई। हालांकि पहले दिन ही विधानसभा की कार्यवाही हंगामे के साथ शुरू हुई। बिजली कटौती, प्रदेश में बाढ़ से तबाही, सूखा और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर सपा ने जमकर हंगामा किया। सपा सदस्यों ने वेल में नारेबाजी भी की। नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने सूखा, बाढ़, कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर चर्चा कराने की मांग रखी, तो विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने नहीं माना। इस पर सपा सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। वहीं प्रश्न काल के बाद बिजली संकट पर चर्चा कराने की मांग को लेकर भी सपा ने सदन से बहिर्गमन किया।
सुबह 11 बजे विधानसभा की कार्यवाही शुरू होने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय ने प्रदेश में बाढ़, कानून-व्यवस्था, बिजली संकट और बढ़ते भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हुए इस कहा कि सारी कार्यवाही रोककर जनता से जुड़े इन अहम मुद्दों पर चर्चा कराई जाए। उनकी बात खत्म होने से पहले ही सपा सदस्य पोस्टर, बैनर लेकर वेल में आ गए और नारेबाजी करने लगे। उनके पोस्टरों में बेरोजगारों को रोजगार देने, भाजपा विफल है अपने कामों में-जनता त्रस्त है बढ़ते दामों से जैसे नारे लिखे थे। कुछ सदस्य अपने कुर्ते के पीछे नारे लिखे हुए पोस्टर चिपका कर आए थे।

विधानसभा अध्यक्ष ने नियम 56 में बिजली की सूचना देने की बात कहते हुए सपा सदस्यों को अपनी सीटों पर लौटने के लिए कहा, जिसे सपा सदस्यों ने अनसुना कर दिया। करीब तीन मिनट तक नारेबाजी जारी रहने पर विधानसभा अध्यक्ष ने सपा सदस्यों को सदन को सुचारू रूप से चलाने की हिदायत देते हुए कहा कि नारेबाजी जारी रही तो सदन को स्थगित करना पड़ेगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि आगे इन मुद्दों पर चर्चा होगी। इसके बाद सपा सदस्य शांत हुए और अपनी सीट पर लौट गए। इसके बाद सदन की कार्यवाही व्यवस्थित हो सकी।

सबसे पहले विधानसभा अध्यक्ष ने मंत्रिमंडल में शामिल हुए नए सदस्यों ओपी राजभर, दारा सिंह चौहान, अनिल कुमार और सुनील शर्मा को बधाई दी। वहीं माता प्रसाद पांडेय को नेता प्रतिपक्ष चुने जाने पर बधाई दी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सभी नए मंत्रियों का सदन से परिचय कराया।

बिजली, सूखा, बाढ़ जैसे मुद्दों को लेकर सदन में जिस समय सपा सदस्य वेल में आकर नारेबाजी कर रहे थे, उस समय पार्टी की बागी विधायक पल्लवी पटेल में अपनी सीट पर ही बैठी रहीं। वह न तो नारेबाजी में शामिल हुईं और न ही सपा की तरफ से सरकार के खिलाफ किसी मुद्दे पर विरोध जताते हुए दिखी।

सदन में विपक्षी खेमा में बदलाव दिखा। राज्यसभा चुनाव मे सपा से बगावत करने वाले सात विधायकों में शामिल मनोज पांडेय सदन में नहीं दिखे। जबकि राकेश प्रताप सिंह, अभय सिंह, राकेश पांडेय और विनोद चतुर्वेदी सदन में पहुंचे तो थे, लेकिन सबसे पीछे की लाइन जाकर बैठ गए। जबकि इससे पहले ये लोग आगे से तीसीर कतार में बैठते थे। वहीं. पूजा पाल, आशुतोष मौर्य भी सदन में नहीं दिखे।

उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: मनु एक और कांस्य पदक जीतती हैं, तो वह एक ही ओलंपिक खेलों में दो पदक जीतने वाली स्वतंत्र भारत की पहली एथलीट बन जाएंगी
Next Post: दिल्ली : पुराने राजिंदर नगर की घटना को लेकर AAP नेताओं ने संसद के बाहर किया विरोध प्रदर्शन

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme