Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
kejriwal 2

मैं आरोपी नहीं फिर क्यों बार-बार बुला रही ईडी : केजरीवाल

Posted on January 19, 2024January 19, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ईडी द्वारा चौथी बार समन भेजे जाने के बाद भी बृहस्पतिवार को केंद्रीय एजेंसी के समक्ष पेश नहीं हुए। मुख्यमंत्री ने ईडी द्वारा उन्हें तलब किए जाने को ‘गैरकानूनी’ करार देते हुए दावा किया कि यह उन्हें आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार करने से रोकने के लिए रची गई एक राजनीतिक साजिश का हिस्सा है। समन के जवाब में, केजरीवाल ने कहा कि वह दिल्ली के लिए बजट की तैयारियों में व्यस्त हैं। 15 फरवरी से शुरू होने वाले सत्र में दिल्ली का बजट विधानसभा में पेश किया जाएगा।
सूत्रों के अनुसार, उन्होंने ईडी पर अपने पत्र में ‘अपमानजनक भाषा’ का उपयोग करने का भी आरोप लगाया और कहा कि यह ‘मुख्यमंत्री के संवैधानिक पद के प्रति आपके (ईडी) अनादर और मामले में आपके पूर्व निर्धारित इरादे को प्रदर्शित करता है।
सूत्रों ने बताया, इससे पहले दिन में केजरीवाल ने दिल्ली सरकार के शिक्षा उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह में भाग लिया और फिर लोकसभा चुनाव के लिए ‘आप’ की तैयारियों का जायजा लेने के लिए अपने तय कार्यक्रम के अनुसार गोवा के लिए रवाना हो गए। समारोह से इतर समन से जुड़े सवाल पर केजरीवाल ने आरोप लगाया कि अप्रैल-मई में संभावित लोकसभा चुनाव से पहले उन्हें गिरफ्तार करने के लिए समन जारी किये जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा, बीते सप्ताह ईडी ने उन्हें चौथी बार समन जारी किया और 18 या 19 जनवरी को एजेंसी के सामने पेश होने को कहा था। उन्होंने दावा किया, ईडी को भाजपा चला रही है। उनका एकमात्र मकसद मुझे गिरफ्तार करना है ताकि मैं आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचार नहीं कर सकूं। केजरीवाल ने बताया, उन्होंने अपना जवाब केंद्रीय एजेंसी को भेज दिया है। उन्होंने कार्यक्रम से इतर कहा, मुझे भेजे गए चारों समन कानून की नजर में गैरकानूनी हैं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: पारदर्शिता व जन भागीदारी से घटी गरीबी : पीएम मोदी
Next Post: झारखंड : घने कोहरे ने थामा हवाई सफर, बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर 14 उड़ानें रद्द

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
Follow us on Social Media

Powered by PressBook WordPress theme