Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
modi in mp

मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में विशाल जनसभा को किया संबोधित, विपक्षी गठबंधन पर जमकर साधा निशाना

Posted on May 7, 2024 By Chhavi Singh

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मध्य प्रदेश के धार में विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन को ना हमारी आस्था की परवाह है और ना ही देशहित की। उन्होंने अपने संबोधन की शुरूआत में कहा कि आज सुबह मैं मेरा कर्तव्य निभाने गया था और सुबह मैं वोट करके आपके पास आया हूं। मेरा हमेशा से मत रहा है कि ये लोकतंत्र का उत्सव है और हर नागरिक को इसे उत्सव के रूप में मनाना चाहिए। आज मैं धार में देख रहा हूं, यहां की माताएं-बहनें जिस तरह से परंपरागत वेशभूषा में आई हैं, जैसे अपने परिवार में कोई अवसर हो। ये लोकतत्रं का मिजाज है।


मोदी ने कहा कि एक प्रकार से चुनाव, संस्कार की प्रक्रिया भी है, लोकतंत्र के प्रति समर्पण को और अधिक प्रभावी बनाने का उत्तम अवसर है। धार के मेरे भाई-बहनों ने आज जो ये उत्सव को माहौल बना दिया है, मैं धार के लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। उन्होंने कहा कि आज तीसरे चरण का मतदान चल रहा है। पहले चरण में विपक्ष पस्त पड़ गया था, दूसरे चरण में विपक्ष ध्वस्त हो गया था और आज तीसरे चरण में जो कुछ बाकी रह गया है, वो भी अस्त हो जाएगा। क्योंकि पूरे देश ने ठान लिया है- फिर एक बार मोदी सरकार।

नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस, बाबा साहेब से नफरत ​करती है, इसी नफरत में अब कांग्रेस ने एक और चाल चली है। कांग्रेस चाहती है कि संविधान बनाने का श्रेय बाबा साहेब को न मिले। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कहना शुरू कर दिया है कि संविधान बनाने में बाबा साहेब का योगदान तो कम था, संविधान बनाने में नेहरु जी ने सबसे बड़ी भूमिका निभाई थी। उन्होंने कहा कि इन परिवारवादियों ने पहले देश का इतिहास तोड़ा-मरोड़ा, आजादी के महान सपूतों को भुलवा दिया। इन परिवारवादियों ने अपना महिमामंडन करने के लिए झूठा इतिहास लिखा और अब ये संविधान को लेकर भी झूठ गढ़ने लगे हैं।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग एक नई अफवाह उड़ा रहे हैं कि मोदी को 400 सीटें मिल गईं, तो वो संविधान बदल देगा। ऐसा लगता है जैसे कांग्रेस वालों की बुद्धि पर वोट बैंक का ताला पड़ गया है। अरे, इनको पता होना चाहिए कि 2014 से 2019 और 2019 से 2024 मोदी के पास NDA और NDA+ के रूप में 400 सीटों का समर्थन तो था ही। उन्होंने कहा कि मोदी ने 400 सीटों का इस्तेमाल… 370 हटाने के लिए किया, एससी/एसटी के आरक्षण को 10 साल आगे बढ़ाने के लिए किया, एक आदिवासी बेटी को पहली बार देश का राष्ट्रपति बनाने के लिए किया, महिला आरक्षण के लिए किया।

उन्होंने कहा कि अब मोदी 400 सीटें इसलिए मांग रहा है… ताकि मैं कांग्रेस और इंडी गठबंधन की हर साजिश को रोक सकूं, ताकि कांग्रेस कश्मीर में धारा 370 फिर से लागू न कर दें, ताकि अयोध्या के राम मंदिर पर बाबरी, ताला न लगा दे, ताकि कांग्रेस देश की खाली जमीन, खाली द्वीप दूसरे देशों को न सौंप दे. ताकि एससी/एसटी/ओबीसी को मिले ​आरक्षण पर कांग्रेस वोट बैंक के लिए डाका न डाले. ताकि कांग्रेस अपने वोट बैंक की सभी जातियों को रातों रात ओबीसी न घोषित कर दे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस तुष्टिकरण के दलदल में ऐसा धंस चुकी है कि उसे और कुछ नजर नहीं आ रहा। कांग्रेस की चली तो कांग्रेस कहेगी कि भारत में जीने का पहला हक भी उसके वोट बैंक का है। मोदी ने कहा कि जब तक मोदी जिन्दा है, नकली सेक्युलरिज्म के नाम पर भारत की पहचान मिटाने की कोई भी कोशिश मोदी सफल नहीं होने देगा। और ये हजारों वर्ष पुराने भारत को, उसकी इस संतान की गारंटी है।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: जांच के दौरान एक भी ऐसा बयान नहीं दिया गया जो केजरीवाल को दोषमुक्त करता हो, ED ने कोर्ट को बताया
Next Post: बीजेपी में शामिल हुईं राधिका खेड़ा, कांग्रेस नेताओं पर लगाए थे गंभीर आरोप

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति
  • राहुल गांधी पर फडणवीस का हमला, छात्राओं से संवाद को बताया ‘पाखंडपूर्ण रवैया’

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया