Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
ukrain

रूस और यूक्रेन ने एक-दूसरे के ठिकानों को बनाया निशाना, किए कई ड्रोन हमले

Posted on December 17, 2023 By Chhavi Singh

कीव। रूस और यूक्रेन ने लगातार दूसरे दिन रविवार को एक-दूसरे के ठिकानों पर 12 से अधिक ड्रोन हमले किए। यूक्रेन ने रूस के एक सैन्य हवाई अड्डे को निशाना बनाया जबकि काला सागर तट के निकट ड्रोन का मलबा गिरने से यूक्रेन का एक नागरिक मारा गया। रूस के रक्षा मंत्रालय ने मैसेजिंग ऐप ‘टेलीग्राम’ पर जारी एक पोस्ट में कहा कि दक्षिण-पश्चिमी रूस के तीन क्षेत्रों में रात में यूक्रेन के कम से कम 35 ड्रोन को मार गिराया गया है।

एक रूसी टेलीग्राम चैनल के अनुसार यूक्रेन द्वारा निशाना बनाए गए रूसी ठिकानों में उसका एक सैन्य हवाई अड्डा भी शामिल है, जहां बमवर्षक विमान रखे जाते हैं। चैनल ने मकानों के ऊपर से उड़ते ड्रोन का लघु वीडियो भी पोस्ट किया जिसमें दावा किया गया कि यह रूसी शहर मोरोजोवस्क का है। इसी शहर में स्थित रूसी सैन्य हवाई अड्डे पर रूस के वायुसेना की 559वीं ‘बॉम्बर एविएशन रेजिमेंट’ तैनात है।

रूस के रोस्तोव प्रांत के गवर्नर वसीली गोलुबेव ने एक अलग बयान में मोरोजोवस्क और पश्चिम में एक अन्य शहर के पास ‘‘बड़े पैमाने पर ड्रोन हमलों’’ की जानकारी दी लेकिन सैन्य हवाई अड्डे का जिक्र नहीं किया। गोलुबेव ने कहा कि अधिकतर ड्रोन मार गिराए गए और कोई हताहत नहीं हुआ। उन्होंने नुकसान को लेकर कोई टिप्पणी नहीं की। यूक्रेन की वायुसेना ने रविवार को कहा कि उसने दक्षिणी और पश्चिमी यूक्रेन में रूसी सैनिकों द्वारा रात में भेजे गए 20 ईरान निर्मित ड्रोन को मार गिराया।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: ये फल और सब्जियां सेहत ही नहीं त्वचा के लिए भी फायदेमंद, मिलेगा नेचुरल ग्लो
Next Post: शराब नीति मामले में केजरीवाल को ED का समन, पूछताछ के लिए 21 दिसंबर को बुलाया

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली के कल्याणपुरी में सफाई कर्मचारी की हत्या के बाद बवाल, भारी पुलिस बल तैनात; AAP विधायक कुलदीप कुमार को हिरासत में लेने का आरोप
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया