Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
eye 1

रोने या शिकायत करने के बाद महसूस होती है अधिक खुशी

Posted on May 26, 2024May 26, 2024 By Chhavi Singh

कहते हैं दिल की बात दिल में नहीं रखनी चाहिए। कोई भी समस्या हो, आधी तो बांटने से हल हो जाती है। ‘एज यूके’ के एक शोध से पता चला है कि केवल 29 प्रतिशत वयस्क अपनी चिंताओं को साझा करते हैं, लेकिन इनमें से 36 प्रतिशत अपनी चिंताओं के बारे में किसी और से बात करने के बाद बेहतर महसूस करते हैं, किसी से अपनी मन की भावनाएं साझा करने से 26 प्रतिशत लोगों को राहत महसूस होती है और आठ प्रतिशत लोगों को लगता है कि साझा करने के बाद समस्या दूर हो जाती है।
‘द सन’ और ‘डेली मेल’ अखबारों ने चीन के चोंगंकिंग में स्थित ‘साउथवेस्ट यूनिवर्सिटी’ द्वारा हाल में किए गए शोध में इस विषय पर प्रकाश डाला गया है। शोध में किशोरों से पूछा गया, क्या वे किसी निजी समस्या या नकारात्मक भावना के बारे में मिलकर चिंतन करने से ज्यादा खुश रहते हैं?

‘द सन’ ने इसकी व्याख्या करते हुए लिखा, रोना या शिकायत करना वास्तव में हमें खुश कर सकता है, लेकिन केवल एक निश्चित परिवेश में। डेली मेल के अनुसार, अपने दोस्तों के साथ मिलकर गुस्से में बात करना वास्तव में आपको अधिक खुश कर सकता है, ऐसा अध्ययन में पाया गया है। ‘साउथवेस्ट यूनिवर्सिटी’ के शोधकर्ताओं का कहना है कि यदि किसी ऐसे व्यक्ति से मन की बात ईमानदारी से की जाती है जो आपको सहयोग एवं प्रोत्साहन देता है तो समस्या पर मिलकरंिचंतन करना अधिक प्रभावी होता है लेकिन यदि आप ऐसे व्यक्ति के साथ अपनींिचंता साझा करते हैं जिसके साथ आपके संबंध खोखले हैं तो इससे नकारात्मक भावना और अवसाद एवं घबराहट का खतरा और बढ़ता है। मनोचिकित्सा इस बात को प्रोत्साहित करती है कि सबसे पहले समस्याओं की पहचान की जानी चाहिए ताकि उनसे निपटा जा सके। नए अध्ययन में कहा गया है कि चुगली करने और लोगों के साथ अपना दुख साझा करने के कई सकारात्मक परिणाम होते हैं। भले ही किसी बात का रोना रोने या शिकायत करने में नकारात्मक भावना शामिल होती है लेकिन ऐसा करने वालों को ऐसा लगता है वे अकेले नहीं है। हम स्कूल, कार्यस्थलों और ऑनलाइन मंचों पर देखते हैं कि लोग अपने-अपने समूह में चुगली या नकारात्मक बातें करते हैं लेकिन इससे नकरात्मक भावना और प्रबल होती हैं।

इस प्रकार के समूह में रहने वाले लोग अकसर इसके नकारात्मक प्रभाव को भूल जाते हैं लेकिन इस पर विचार किया जाना चाहिए कि इस प्रकार की दोस्ती की दीर्घकाल में क्या कीमत चुकानी पड़ सकती है। शोध में ऐसे समूह या व्यक्ति के साथ समस्या साझा करने पर बल दिया गया है जो आपको सहयोग दे सके। इन चर्चाओं का लक्ष्य आत्म-सशक्तीकरण होता है और इसका दूसरों पर नकरात्मक असर नहीं पड़ता। कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो हमारे भीतर केवल नकारात्मकता को बढ़ावा देते हैं और कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो हमारे जीवन से नकारात्मक चीजों को दूर करने में हमारी मदद करते हैं।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: मल्लिका शेरावत ने कहा, सुंदर दिखने के लिए बोटोक्स और फिलर्स की जरूरत नहीं
Next Post: मिस्टर इंडिया का सीक्वल बनाने के लिए बेताब हैं बोनी कपूर

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया