Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
aap

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दिल्ली की सात में से तीन सीटें दे सकती है AAP!

Posted on February 22, 2024 By Chhavi Singh

आम आदमी पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को दिल्ली की सात में से तीन सीटें दे सकती है। दोनों दलों के बीच बातचीत अंतिम दौर में पहुंच गई है। दिल्ली में सत्ता पर काबिज AAP के शेष चार सीटों पर चुनाव लड़ने की संभावना है। इस सप्ताह की शुरुआत में, दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दोनों पार्टियों के बीच सीट-बंटवारे का समझौता “अंतिम चरण” पर पहुंच गया है, हालांकि उन्होंने इस बात पर अफसोस जताया कि चर्चा में “बहुत देरी” हुई। सूत्रों के मुताबिक आप कांग्रेस को उत्तर पूर्वी, चांदनी चौक और पूर्वी दिल्ली सीट दे सकती है। पहले एक सीट का ऑफर दिया गया था।

खबर यह भी है कि कांग्रेस आप को हरियाणा में एक और गुजरात में दो सीट दे सकती है। बीजेपी ने 2014 और 2019 में दिल्ली की सभी सात सीटों पर जीत हासिल की थी। 2019 में सभी सात सीटों पर बीजेपी का वोट शेयर 50 फीसदी से ज्यादा था। प्रारंभ में, AAP ने कांग्रेस पार्टी को दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से केवल एक की पेशकश की थी, जिससे दोनों गठबंधन सहयोगियों के बीच तनाव बढ़ गया था। पिछले दिनों जब केजरीवाल से पूछा गया कि सीट बंटवारे में देरी क्यों हुई तो उन्होंने कहा, “देखते हैं 1-2 दिनों में क्या होता है।”

अरविंद केजरीवाल मे कहा, “देखते हैं अगले 1-2 दिन में क्या होता है?…बहुत देरी हो गई है, जल्दी होना चाहिए।” आप सांसद संदीप पाठक ने पिछले हफ्ते कहा था, “योग्यता के आधार पर कांग्रेस पार्टी दिल्ली में एक भी सीट की हकदार नहीं है, लेकिन ‘गठबंधन के धर्म’ को ध्यान में रखते हुए हम उन्हें दिल्ली में एक सीट की पेशकश कर रहे हैं।” पाठक ने दिल्ली में लोकसभा सीटों पर पार्टी की पकड़ में कमी की ओर इशारा करते हुए कांग्रेस पर कटाक्ष किया था।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: ED ने अरविंद केजरीवाल को भेजा 7वां समन, 26 फरवरी को पूछताछ के लिए बुलाया
Next Post: फाइनली पाकिस्तान में बन गया सरकार गठन का फॉर्मूला! नवाज शरीफ की पार्टी छोटे दलों से बातचीत में लगी

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme