Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
cancer

शुरुआत में ही जांच से 80 फीसदी कैंसर का हो सकता है इलाज

Posted on February 5, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

नई दिल्ली। विश्व कैंसर दिवस पर विशेषज्ञों ने कहा है कि भारत में कैंसर के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। उन्होंने सुझाव देते हुए कहा कि अगर पहले ही कैंसर के मामलों का पता लगा लिया जाए को इससे लोगों की जान बचाई जा सकती है। हर साल 4 फरवरी को वि कैंसर दिवस मनाया जाता है। ऐसे में इस बार वि कैंसर दिवस की थीम ‘क्लोज द केयर गैप’ रखा गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद, राष्ट्रीय कैंसर रजिस्ट्री कार्यक्रम के आंकड़ों की मानें तो देश में कैंसर के मामले 2022 में 14.6 लाख थे जिनका 2025 में बढकर 15.7 लाख होने का अनुमान है। यूनिक हॉस्पिटल कैंसर सेंटर के मुख्य ऑन्कोलॉजिस्ट आशीष गुप्ता ने बताया, भारत में कैंसर पर जीत हासिल करने के लिए पहला कदम लोगों को इसके प्रति जागरूक करना है, जिससे कैंसर का जल्द पता लगाने में मदद मिल सके। यदि पहली और दूसरी स्टेज में इस बीमारी का पता लगा लिया जाए तो 80 प्रतिशत से अधिक मामलों में कैंसर का इलाज संभव है।

देश में कैंसर मुक्त भारत अभियान का नेतृत्व कर रहे आशीष गुप्ता ने कहा, लक्षण विकसित होने और इस पर ध्यान जाने तक कई मरीज कैंसर के स्टेज तीन या चार में पहुंच चुके होते हैं, तब इलाज की दर 25 प्रतिशत से भी कम हो जाती है। तीन सामान्य कैंसर ओरल, स्तन और गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम, नियंतण्रऔर जांच के लिए जनसंख्या आधारित पहल अपनाई जानी चाहिए, जो भारत में सबसे अधिक पाए जाने वाले कैंसर हैं। ऐसे में कैंसर जागरूकता अभियान का लक्ष्य पूरे भारत में एक मिलियन लोगों तक पहुंचना है। फोर्टिस मेमोरियल रिसर्च इंस्टीट्यूट के हेमेटोलॉजी और बोन मैरो ट्रांसप्लांट के प्रधान निदेशक राहुल भार्गव के अनुसार, मल्टी कैंसर प्रारंभिक पहचान परीक्षण, एक प्रकार की तरल बायोप्सी है जिसके जरिए प्रारंभिक चरण में कैंसर का पता लगाने में मदद मिलती है और इसके लिए ही इसका उपयोग किया जाता है। ताकि इस जानलेवा बीमारी से लोगों को बचाया जा सके। भार्गव ने बताया, मशीन-लर्निग एल्गोरिदम का उपयोग कर ये परीक्षण डीएनए और प्रोटीन प्रोफाइल के आधार पर ट्यूमर की संभावित उत्पत्ति की पहचान करते हैं। एमसीईडी परीक्षण कैंसर का पता लगाने में क्रांति लाने की अपार संभावनाएं रखते हैं। नई दिल्ली के मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट विनीत नाकरा ने बताया, ज्यादातर कैंसर का बाद में ही पता चल पाता है। इसमें खासतौर पर कोई लक्षण नहीं दिखाई देते। ओवेरियन और गैस्ट्रोसोफेजियल कैंसर ऐसे ही खतरनाक रूप हैं जिनका देरी से पता चल पाता है। जिससे उपचार में देरी हो जाती है। विशेषज्ञों ने आगे कहा कि कैंसर के पता चलने के बाद पहले दिन से शुरू होने वाले सही उपचार सबसे महत्वपूर्ण है। गुप्ता ने कहा, कीमोथेरेपी, इम्यूनोथेरेपी, टारगेटेड थेरैपी और हार्मोनल थेरेपी ने कैंसर के इलाज की दर में काफी सुधार किया है।


Spread the love
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: अगस्त में शुरू हो सकती है डॉन 3 की शूटिंग!
Next Post: पेटीएम पेमेंट्स बैंक पर पाबंदी का ग्राहकों पर क्या होगा असर

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme