Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
hc

संविधान प्रदत्त है पसंद के व्यक्ति से विवाह का अधिकार : हाईकोर्ट

Posted on October 27, 2023 By Chhavi Singh

हाईकोर्ट ने कहा कि अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का अधिकार अमिट और संवैधानिक रूप से संरक्षित है। यहां तक कि परिवार के सदस्य भी ऐसे वैवाहिक संबंधों पर आपत्ति नहीं कर सकते हैं। कोर्ट ने यह टिप्पणी करते हुए एक जोड़े को शादी के बाद अपने परिवार से मिल रहे धमकियों का सामना करने के लिए पुलिस सुरक्षा प्रदान करने का निर्देश दिया।
न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला ने कहा कि सरकार को अपने नागरिकों को सुरक्षा देना उसका संवैधानिक दायित्व है। अदालत के भी संवैधानिक होने के नाते जोड़े को संवैधानिक अधिकार सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि याचिकाकर्ताओं को अपनी पसंद के व्यक्ति से शादी करने का अधिकार है, उसे किसी भी तरह से कमजोर नहीं किया जा सकता है। उनके बालिग होने को लेकर कोई संदेह नहीं है। कोई भी यहां तक कि परिवार के सदस्य भी ऐसे संबंध या याचिकाकर्ताओं के बीच वैवाहिक संबंधों पर आपत्ति नहीं कर सकता।
जोड़े ने कहा था कि उन्होंने अपने माता-पिता की इच्छा के विरु द्ध अप्रैल में शादी की थी। परिवार के सदस्यों, विशेषकर महिला की मां की धमकियों के बीच तब से खुशी-खुशी साथ रह रहे हैं। कोर्ट ने इसके बाद सरकार से जोड़े को सुरक्षा देने को कहते हुए यह सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया कि उनमें से किसी को भी विशेषकर महिला के माता-पिता या परिवार के सदस्यों को कोई नुकसान न पहुंचे। अदालत ने संबंधित बीट अधिकारी को समय-समय पर उनकी जांच करने के लिए कहा है।
कोर्ट ने यह भी कहा कि अगर जोड़े बताए गए स्थान के बदले कहीं और स्थानांतरित हो गए हैं तो जांच अधिकारी उन्हें उनके आवासीय पते पर क्षेत्रीय थाने के एसएचओ को सूचित करेगा, जो वर्तमान आदेश का अक्षरश: पालन करेगा। उसने जोड़े से भी कहा कि वे जांच अधिकारी को अपने वर्तमान आवासीय पते के साथ-साथ कामकाजी पते का भी खुलासा करे।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: कतर की अदालत ने आठ भारतीय पूर्व नौसैनिकों को सुनाई सजा-ए-मौत
Next Post: रवि किशन ने अयोध्या के श्रीराम गाने की शूटिंग पूरी की

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Chirag Paswan on Reservation: आरक्षण संवैधानिक अधिकार, जंतर-मंतर प्रदर्शनकारियों से बातचीत को तैयार सरकार
  • PM Modi Space Startup Meeting: स्पेस स्टार्टअप्स के फाउंडर्स से मिले पीएम मोदी, भारत को ग्लोबल स्पेस हब बनाने पर जोर
  • Akhilesh Yadav का बीजेपी पर हमला, बोले- आरक्षण था, आरक्षण है और आरक्षण रहेगा; जानें छात्रों की क्या है मांग
  • Kartik Aaryan की घुटने की सर्जरी सफल, अस्पताल से घर लौटे अभिनेता; जल्द शुरू करेंगे शूटिंग

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया