Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
eating

सी सेक्शन ही तो है फिर खाने से कैसा परहेज! दही, घी सब कुछ खाएं

Posted on August 19, 2024August 19, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। एक औरत के लिए बच्चे को जन्म देना जितना सुखद अहसास है, उतना ही चुनौतीपूर्ण भी। महिलाएं चाहती हैं कि वह बच्चे को नॉर्मल तरीके से जन्म दें, ताकि अपना और अपने बच्चे का ध्यान रखने के साथ वह अपनी जल्दी रिकवरी के लिए पूरक पोषण आहार ले सकें। लेकिन कुछ कारणों से सी सेक्शन मजबूरी बन जाता है। भ्रम है कि सी सेक्शन डिलीवरी के बाद महिलाएं पूरक पोषण आहार नहीं ले पातीं।


बता दें कि वर्तमान समय में ज्यादा महिलाएं सी सेक्शन से ही बच्चों को जन्म देती हैं इसके पीछे तेजी से बदलता लाइफ स्टाइल भी जिम्मेदार है। सी सेक्शन के बाद महिलाएं क्या खाएं और क्या ना खाएं इसको लेकर बहुत सारे भ्रम है। इन्हीं सवालों के जवाब तलाशने के लिए न्यूट्रीशनिस्ट एंड लाइफस्टाइल एजुकेटर डॉ. निधि चौधरी से बात की गई। सी सेक्शन डिलीवरी के बाद डाइट के बारे में बात करते हुए डॉक्टर ने कहा, आपका आहार आपकी क्षमता के स्तर पर निर्भर करता है। आप कितने एक्टिव हैं, यह डाइट चुनने में काफी मदद करता है। डिलीवरी के पहले हफ्ते में महिलाओं की मूवमेंट न के बराबर होती है ऐसे में उनको लिक्विड डाइट पर ही रखना चाहिए।


ऐसे में आप उन्हें पतली खिचड़ी, दलिया और दाल दे सकते हैं। इसमें दूध के साथ एक कटोरी पंजीरी भी ली जा सकती है। इसके अलावा गोंद का लड्डू (कम मात्रा में) भी खा सकते हैं। डॉक्टर निधि ने बताया, चाहे नॉर्मल डिलीवरी हो या सी सेक्शन महिलाएं दोनों ही सूरतों में कमजोरी महसूस करती हैं। मगर सी सेक्शन वाली महिलाओं को ऐसे में ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। सर्जरी की वजह से वह ज्यादा कमजोरी महसूस करती हैं, वह ज्यादा चल-फिर नहीं पाती, पेट की मसल्स की कमजोरी का सारा दबाव उनकी पीठ की मांसपेशियों पर पड़ता है, जिसकी वजह से उन्हें कमर में दर्द की समस्या बनी रहती है। वह कहती हैं सी सेक्शन की वजह से दिक्कतें पैदा होती हैं। कहती हैं, सर्जरी महिलाओं का मेटाबॉलिज्म बिगाड़ कर रख देती है। ऐसे में पूर्ण पोषण आहार महिलाओं की जल्दी रिकवरी करने में मदद करता है। पोस्ट डिलीवरी इन्फेक्शन से बचने के लिए भी एक बेहतर डाइट बहुत अच्छा काम करती है।

एक बेहतर आहार महिलाओं को एनर्जी तो देता ही है साथ ही उन्हें जल्दी रिकवरी करने में भी मदद करता है, जिससे महिलाएं अपना और अपने बच्चे पर अच्छे से ध्यान दे सकती हैं। स्तनपान कराने वाली महिलाओं के बारे में बात करते हुए डॉक्टर निधि ने कहा, बेहतर डाइट माताओं को स्तनपान कराने में भी मदद करती है जिससे बच्चे को पूर्ण पोषण मिलता है, ऐसे में फाइबर और प्रोटीन आधारित डाइट आपको कब्ज से भी राहत देती है। ऐसे में कब्ज होना आम बात है अगर इसे खत्म नहीं किया जाए तो यह डिलीवरी के बाद वजन बढ़ा सकती है। डॉक्टर निधि ने आगे बताया, डिलीवरी के बाद 40 दिन काफी महत्वपूर्ण होते हैं अगर ऐसे में आप वह चीजें लेते हैं जो आपके शरीर को नुकसान पहुंचाती है, तो इससे आपकी रिकवरी देरी से होगी। निधि ने ज्यादा मसालेदार भोजन न लेने की सलाह दी है,ऐसे भोजन से महिलाओं को ब्लोटिंग की समस्या हो सकती है।

Post Views: 1
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: भारत के खिलाफ सीरीज को देखते हुए पैट कमिंस ने लिया आठ सप्ताह का ब्रेक
Next Post: अमिताभ बच्चन ने इस उम्र में भी काम करने की वजह बताई

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • 1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • यूपी में मिठाई खरीदने से पहले दिखेगी ‘यूज बाई डेट’, 15 अक्टूबर से नई व्यवस्था
  • गाजियाबाद के नवयुग मार्केट में आंबेडकर प्रतिमा खंडित, पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे
  • सासाराम रेलवे स्टेशन पर डीएम ने चलाया स्वच्छता अभियान
  • समय रैना ने आयुष्मान खुराना को किया ट्रोल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया