crossorigin="anonymous"> छत्तीगढ़ : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नौ नक्सलियों को कर दिया ढेर - Sanchar Times

छत्तीगढ़ : सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, नौ नक्सलियों को कर दिया ढेर

Spread the love

ST.News Desk : छत्तीगढ़ में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच दंतेवाड़ा और बीजापुर के सीमावर्ती क्षेत्र में मुठभेड़ चल रही है। मिली जानकारी के मुताबिक जवानों ने नौ नक्सलियों को ढेर कर दिया है। मौके से माओवादियों के शवों के साथ भारी मात्रा में हथियार भी बरामद किए गए हैं।


जानकारी के अनुसार, पश्चिम बस्तर डिवीजन में माओवादियों की उपस्थिति की सूचना मिलने पर पुलिस की संयुक्त टीम सर्चिंग अभियान पर निकली थी। तीन सितंबर को सुबह सर्चिंग के दौरान जवानों और नक्सलियों से हुआ तभी गोलीबारी के दौरान नौ माओवादीमारे गए। फिलहाल फायरिंग रुक-रुक कर जारी है, और जवान मोर्चा संभाले हुए हैं।


Spread the love