Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंछत्तीसगढ़
shah

छत्तीसगढ़ में भाजपा जीती तो कराएगी रामलला के दर्शन

Posted on November 4, 2023 By Chhavi Singh

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने राज्य के किसानों से 31 सौ रुपए प्रति ¨क्वटल की दर से धान खरीदने, महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए देने, उन्हें पांच सौ रुपए में रसोई गैस सिलेंडर देने, दो वर्ष में एक लाख युवाओं को रोजगार देने तथा राज्य के गरीबों को अयोध्या में रामलला का दर्शन कराने का वादा किया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य में हो रहे विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र को ‘छत्तीसगढ़ के लिए मोदी की गारंटी 2023’ नाम दिया गया है। संकल्प पत्र जारी करने के दौरान शाह ने बताया, ‘ राज्य में ‘कृषक उन्नति योजना’ की शुरुआत की जाएगी जिसके अंतर्गत किसानों से 31 सौ रुपए प्रति ¨क्वटल की दर से 21 ¨क्वटल प्रति एकड़ धान की खरीद की जाएगी।’
उन्होंने कहा कि राज्य में ‘महतारी वंदन योजना’ के तहत विवाहित महिलाओं को प्रति वर्ष 12 हजार रुपए दिए जाएंगे। राज्य में दो वर्ष के भीतर एक लाख खाली पदों पर भर्ती की जाएगी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 18 लाख आवास बनाए जाएंगे। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, ‘राज्य के हर घर में नल से निर्मल जल पहुंचाया जाएगा। राज्य में तेंदूपत्ता संग्राहकों से 55 सौ प्रति मानक बोरे की दर से तेंदूपत्ते की खरीदी होगी तथा उन्हें चरण पादुका ( जूता-चप्पल) दिया जाएगा। साथ ही अतिरिक्त संग्रहण करने वालों को 45 सौ रुपए बोनस भी दिया जाएगा।’
शाह ने कहा, ‘राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने पर सरकार भूमिहीन खेतिहर मजदूरों को ‘दीनदयाल उपाध्याय कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत 10 हजार रुपए सालाना देगी। वहीं केंद्र की ‘आयुष्मान भारत योजना’ के तहत प्रत्येक परिवार को पांच लाख रुपए के साथ जरूरत पड़ने पर मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपए अतिरिक्त कुल 10 लाख रुपए दिया जाएगा। गृह मंत्री ने कहा कि राज्य में पांच नए जन औषधि केंद्र खोले जाएंगे, राज्य में लोक सेवा आयोग की परीक्षा में पारदर्शिता बरती जाएगी तथा सुनिश्चित किया जाएगा कि पांच वर्ष में इसमें कोई घोटाला ना हो। साथ ही भर्ती घोटाले की जांच की जाएगी।’
उन्होंने कहा, ‘राज्य में ‘छत्तीसगढ़ उद्यम क्रांति योजना’ की शुरुआत की जाएगी। इसके तहत युवाओं को उद्योग के लिए 50 फीसदी सब्सिडी के साथ ब्याज मुक्त ऋण दिया जाएगा। राज्य में ‘रानी दुर्गावती योजना’ के तहत बालिकाओं के जन्म पर डेढ लाख रुपए का प्रमाण पत्र मिलेगा तथा व्यस्क होने पर उसे पैसे दिए जाएंगे।

छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous Post: दानिश ने आचार समिति के अध्यक्ष की छवि को ठेस पहुंचाई : निशिकांत दुबे
Next Post: दिल्ली : वायु प्रदूषण बेहद खतरनाक स्तर पर, बेचैनी बढ़ी, चारों तरफ बैठकों का दौर

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
  • Asian Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में 3 और मेडल; कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया
  • त्योहारों में रेल यात्रियों को राहत, रेलवे चलाएगा 13 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; 282 अतिरिक्त फेरे

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया