crossorigin="anonymous"> जमशेदपुर अग्निकांड: कदमा के बसंत विहार अपार्टमेंट में लगी आग, एक की मौत - Sanchar Times

जमशेदपुर अग्निकांड: कदमा के बसंत विहार अपार्टमेंट में लगी आग, एक की मौत

Spread the love

जमशेदपुर। जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र राम नगर के बसंत विहार अपार्टमेंट में बुधवार सुबह तीसरे तल्ले में आग लग गई। घटना में तीन लोग झुलस गए। महिला निशा गुप्ता की मौत हो गई। ओम प्रकाश गुप्ता और एक अन्य को अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
इधर, मिली जानकारी अनुसार अपार्टमेंट में पहले एक सिलिंडर में आग लगी। इसके बाद दो अन्य सिलिंडर में आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। आग की सूचना पाकर टाटा स्टील और झारखंड अग्निशमन विभाग से कुल पांच दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास में जुट गई।
एक घंटे में आग पर काबू पा लिया गया। सूचना पर एसडीओ पीयूष सिन्हा मौके पर पहुचे। घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सुबह 10 बजे आग लगी थी। एक महिला की मौत की सूचना है मामले की जांच की जा रही है। सिलिंडर में आग लगने से घटना हुई है। फिलहाल आग पर काबू पा लिया गया है।


Spread the love