Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराज्य
rasmi

…झारखंड की बेटी, नक्सल प्रभावित गांव से भरी सपनों की उड़ान

Posted on September 7, 2023 By Sanchar Times News

झारखंड। जहां चाह वहां राह की उक्ति एक बार फिर नक्सल प्रभावित गांव गोखुलाबागी की युवती ने चरितार्थ किया है। बारियातू थाना अंतर्गत डाढ़ा पंचायत के गोखुलाबागी की युवती रश्मी ने भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल में सिपाही (जनरल ड्यूटी) पद पर चयनित होकर क्षेत्र के अन्य युवतियों के लिए प्रेरणास्त्रोत बन गई है।
अपने माता-पिता से लेती रहीं प्रेरणा
जानकारी के अनुसार, रामपति उरांव की पुत्री रश्मी कुमारी (23) ने 2017 में मैट्रिक उतीर्ण कर स्नातक 2022 में पूरी की। इसके बाद अपने पहले ही प्रयास में रश्मी 2023 में भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल के लिए चयनित हो गई।
अपनी सफलता पर रश्मी ने बताया कि शिक्षा के दौरान ही मां अनिता देवी, पिता रामपति उरांव की प्रेरणा से आत्मबल मिलता रहा, जिसके कारण मुझे सफलता प्राप्त करने की लालसा बनी रहती थी। मुझे जैसे ही मौका मिला देश सेवा के लिए अपना योगदान सीमा बल के क्षेत्र में दी।

नक्सल प्रभावित रहे गोखुलाबागी गांव की रश्मी की सफलता पर पूरे बारियातू प्रखंड में खुशी का माहौल है। वहीं बारियातू थाना प्रभारी मुकेश कुमार चौधरी, थाना सामाजिक विकास समिति के सदस्यों ने रश्मी कुमारी को थाना परिसर में शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

थाना प्रभारी ने कहा कि अभावों के बीच जब कोई विद्यार्थी मुकाम बनाता है, तो मन को संतोष मिलता है। रश्मी की सफलता ने यह साबित कर दिया है कि यहां की लड़कियों में प्रतिभा की भरमार है बस उन्हें सही मार्गदर्शन और मंच मिलने की देर है।

इस मौके पर एसआई बिंदेश्वर महतो, एएसआई मिथलेश कुमार सिंह, सहित संजय सिंह, उमेश सिंह, राकेश कुमार, तुला गंझू सालिम नाज, उपेन्द्र कुमार उपस्थित थे।

भारत-चीन संघर्ष के उपरांत देश की उत्तरी सीमाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए 24 अक्टूबर, 1962 को भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (आईटीबीपीएफ) का गठन किया गया। इसकी शुरुआत केवल चार पलटनों के एक छोटे से दल के रूप में हुई, जो अब 45 सेवा पलटनों और चार विशेषीकृत पलटनों का वृहत रूप ले चुका है।

इसका का मुख्य कार्य भारत-तिब्बत सीमा की सुरक्षा और रखवाली करना, सीमा की जनता को सुरक्षा की भावना प्रदान करना, महत्वपूर्ण व्यक्तियों की सुरक्षा और आंतरिक सुरक्षा कर्तव्यों का निर्वहन और आपदा प्रबंधन करना है।

Post Views: 2
राज्य, झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: बंगाल : राज्यपाल ने फिर की कुलपति की नियुक्ति
Next Post: जमशेदपुर अग्निकांड: कदमा के बसंत विहार अपार्टमेंट में लगी आग, एक की मौत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • डालमियानगर खेल मैदान को लेकर प्रशासन की पहल
  • ऑटो किराए को लेकर सड़क पर भिड़ीं दो महिलाएं
  • भारत की महिला 4×400 मीटर रिले टीम ने जीता गोल्ड
  • यूपी पुलिस के स्टॉल ने लगातार तीसरी बार जीता बेस्ट डिस्प्ले अवार्ड
  • गाजियाबाद में कैफे संचालकों पर महिला और परिवार से मारपीट का आरोप, वीडियो वायरल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया