
मुंबई। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की सुपरहिट फिल्म‘जवान’का नया गाना आरारारी रारो रिलीज हो गया है। एटली के निर्देशन में बनी फिल्म‘जवान’07 सितम्बर को प्रदर्शित हुई थी। फिल्म जवान ने दुनियाभर में 1000 करोड़ रुपए से अधिक की कमाई कर ली है। इसी बीच अब फिल्म जवान का एक नया गाना रिलीज किया गया है, जिसका वीडियो शाहरुख ने शेयर किया है।इस नए गाने का नाम आरारारी रारो है। गाने में दीपिका पादुकोण नजर आ रही हैं, जो फिल्म में शाहरूख की मां की भूमिका में हैं। इस गाने में दीपिका पादुकोण जेल के अंदर दिखाई दे रही हैं।

