Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंमनोरंजन
priynka

प्रियंका चोपड़ा को ‘द ब्लफ‘ के सेट पर स्टंट करते वक्त लगी चोट

Posted on June 20, 2024 By Sanchar Times News

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा अपनी अपक¨मग फिल्म ‘द ब्लफ’ को लेकर चर्चाओं में है। एक्ट्रेस शूटिंग के दौरान की तस्वीरें अक्सर अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर पोस्ट करती रहती हैं। इस कड़ी में उन्होंने एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह चोटिल नजर आ रही हैं। प्रियंका फिलहाल ऑस्ट्रेलिया में ‘द ब्लफ’ की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर जो तस्वीर शेयर की उसमें उनकी गर्दन पर बड़ा सा कट का निशान साफ नजर आ रहा है।

एक्ट्रेस ने फोटो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ये मेरे प्रोफेशनल फ्रंट का एक बड़ा जोखिम है। इसके आगे उन्होंने फिल्म का नाम लिखते हुए बताया कि उन्हें यह चोट स्टंट करते वक्त लगी। ‘द ब्लफ’ की बात करें तो इसमें प्रियंका समुद्री डाकू का किरदार निभा रही हैं, जो अपने परिवार की रक्षा करने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। फिल्म में वह कार्ल अर्बन के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। इसका निर्देशन फ्रैंक ई. फ्लावर्स ने किया है। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार ‘लव अगेन’ में दिखाई दी थीं। वह जल्द ही हॉलीवुड फिल्म ‘हेड्स ऑफ स्टेट’ में दिखाई देंगी।

इस फिल्म में जॉन सीना और इद्रिश इल्बा जैसे कलाकार लीड रोल में हैं। हाल ही में प्रियंका ने इस फिल्म की शूटिंग फ्रांस में की थी। इसके अलावा उनके पास ‘सिटाडेल 2’ भी है। ‘द ब्लफ’ की शूटिंग से पहले, प्रियंका ने कलाकारों और क्रू के साथ यॉट पार्टी का एक वीडियो शेयर किया था। वीडियो शेयर करते हुए प्रियंका ने कैप्शन में लिखा, जब मैं कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करती हूं, तो मेरे लिए यह जानना बहुत जरूरी होता है कि इसे बनाने के लिए जो लोग साथ आते हैं, वे बेहतरीन हैं। हम अपने परिवार और घरों से दूर, एक साथ बहुत समय बिताते हैं, उस आर्ट के बारे में ही सोचते हैं, उसे जीते हैं, जिसके लिए हम कंट्रीब्यूट कर रहे हैं।

Post Views: 1
मनोरंजन

Post navigation

Previous Post: झारखंड : धनबाद जिले में ट्रक ने कार को मारी टक्कर, चार दोस्तों की मौत और एक घायल
Next Post: श्रद्धा कपूर ने राहुल मोदी संग किया प्यार का इजहार

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया