crossorigin="anonymous"> झारखंड : तीन साल से फरार वांछित नक्सली गिरफ्तार - Sanchar Times

झारखंड : तीन साल से फरार वांछित नक्सली गिरफ्तार

Spread the love

झारखंड के हजारीबाग जिले में कई मामलों वॉन्टेड एक नक्सली को गिरफ्तार किया गया है। नक्सली की पहचान नितेश कुमार मेहता के तौर पर की गई है, जो तृतीय प्रस्तुति समिति का सदस्य है। उसे बरकागांव पुलिस स्टेशन इलाके से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि वह चतरा और हजारीबाग जिले का आतंकवादी था और पिछले तीन साल से फरार चल रहा था। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी अपनी बहन के घर करम पूजा मनाने आया था और वहीं से उसे गिरफ्तार किया गया है। वह जबरन वसूली समेत छह अन्य मामलों में आरोपी है। फिलहाल अदालत ने बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


Spread the love