Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
jpjd pic

जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोरों पर

Posted on September 4, 2024September 4, 2024 By Sanchar Times News

7 सितम्बर 2024 को रांची में होगा यह कार्यक्रम

राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय और दिल्ली से लेकर झारखंड तक के सभी पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारी में जुटे

नई दिल्ली (संचार टाइम्स.न्यूज) । जय प्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय अधिवेशन (JPJD National Convention) की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। देशभर से अधिक संख्या में पार्टी पदाधिकारी 5 सितम्बर से रांची पहुंचना शुरू कर देंगे। उनके ठहरने, आने जाने और सुरक्षा के तमाम इंतजाम कर लिए गए हैं। झारखंड की राजधानी रांची में 7 सितम्बर 2024 को राष्ट्रीय अधिवेशन होगा। 7 सितम्बर को ही जेपीजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय रांची पहुंचंगे।

जेपीजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पंकज सहाय और दिल्ली से लेकर झारखंड तक के सभी पदाधिकारी जोर-शोर से तैयारी में जुटे हुए हैं। झारखंड के सभी पदाधिकारी भी अधिवेशन को सफल बनाने में तनमयता से जुटे हुए हैं। राष्ट्रीय अधिवेशन में लोग भारी संख्या एकत्रित होंगे और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सहाय की बातों और विचारधारा से रू-ब-रू होंगे। झारखंड की जनता श्री सहाय को राजनीतिक गलियारों में देखने के लिए उत्सुक है। लोगों का मानना है कि श्री सहाय के राजनीति में आने से केवल झारखंड ही नहीं, बल्कि देश की आम जनमानस को भी लाभ मिलेगा। अधिवेशन के दौरान झारखंड में पार्टी में कई नए लोग भी शामिल होंगे जो मंच से अपनी-अपनी बात रखेंगे और पार्टी को आगे बढ़ाने में अपना सहयोग देंगे।

jpjd

पार्टी का उद्देश्य और प्राथमिकता

जैसा कि आप जानते हैं, जय प्रकाश जनता दल का मुख्य उद्देश्य भारत के आम नागरिकों को उनके संवैधानिक अधिकार प्रदान करना और उनके कल्याण के लिए काम करना है। पार्टी का ध्यान आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक असमानता के बुनियादी मुद्दों के साथ-साथ अविकसितता, गरीबी और समाज में व्याप्त भेदभाव को हल करने पर केंद्रित है।

झारखंड विधानसभा चुनाव में जेपीजेडी लहराएगी जीत का परचम

जेपीजेडी झारखंड में अपनी राजनीतिक जमीन तैयार करने में कई सालों से लगी है। इसी साल अक्टूबर या नवम्बर में झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं जिसमें पार्टी अपने कई विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार मैदान में उतारेगी और जीत का परचम लहरायेगी।

Post Views: 1
झारखण्ड, राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: कोरोना का ऐसा टीका लगवाया, जिसकी वजह से चलते-फिरते मर रहे लोग : हेमंत सोरेन
Next Post: प्रधानमंत्री मोदी ने पेरिस पैरालंपिक के पदक विजेताओं से कहा, आप सभी ने देश को गौरवान्वित किया

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू
  • INDIA गठबंधन की अहम बैठक आज
  • राजस्थान से अंतरराज्यीय ड्रग सप्लायर गिरफ्तार
  • दिल्ली में फायरिंग के आरोपी मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया