
मुंबई। रैपर रफ्तार और बादशाह ने एक रियलिटी शो में म्यूजिक में कमबैक नहीं हो पाने के चलते रैपर यो यो हनी सिंह का मजाक उड़ाया है। दोनों को हिप हॉप इंडिया के फिनाले एपिसोड में जज के तौर पर देखा गया। ग्रैंड फिनाले का एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है, जिसमें रफ्तार, जिसका असली नाम दिलिन नायर है, बादशाह से पूछते है,ं बता दो ना, किसका कमबैक नहीं हो रहा। बादशाह के लेटेस्ट ट्रैक ‘गौन गर्ल’ में कुछ लाइनें हैं, जिसे सुनकर रफ्तार उनसे यह सवाल करते हैं और यह लाइनें कुछ इस तरह है- इनसे गेम क्रैक ही नहीं हो रहा। हिट कोई ट्रैक ही नहीं हो रहा। फिर दोनों जोर-जोर से हंसने लगे।रफ्तार, बादशाह और हनी सिंह ने माफिया मुंडीर के साथ मिलकर शुरुआत की थी। वक्त के साथ तीनों अलग हो गए और मनमुटाव शुरु हो गए।

