करीना कपूर की फिल्म‘द बकिंघम र्मडर्स’ दो भाषाओं में रिलीज होगी। फिल्म ‘द बकिंघम र्मडर्स’ के निर्माताओं ने इस फिल्म को अधिक दर्शकों तक पहुचाने के लिए एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। इस फिल्म को दो अलग-अलग संस्करणों में रिलीज किया जाएगा। एक ¨हदी-इंग्लिश मिश्रित (¨हग्लिश) और दूसरा पूरी तरह ¨हदी डब्ड संस्करण।
फिल्म की असली भावना को बनाए रखते हुए, निर्देशक हंसल मेहता ने स्थानीय कलाकारों को कास्ट किया है, जिसकी वजह से उनके एक्सेंट काफी वास्तविक हैं और शायद कुछ दर्शकों को समझने में कठिनाई हो सकती है। इसीलिए, निर्माताओं ने यह फैसला लिया है। विशेष रूप से एक रहस्य थिल्रर के लिए व्यापक दर्शकों तक पहुंचना महत्वपूर्ण है, और करीना कपूर खान के विशाल फैनबेस को ध्यान में रखते हुए, निर्माताओं ने 50-50 रणनीति अपनाई है।‘द बकिंघम र्मडर्स’13 सितम्बर, को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म में करीना कपूर खान, आश तंडन, रणवीर ब्रार और कीथ एलेन जैसे बेहतरीन कलाकारों की टीम शामिल है।






















