Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंबिहार
samrat

सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, भारत के निर्माण में लगे हुए हैं PM Modi, विपक्ष ने किया लूटने का काम

Posted on April 30, 2024April 30, 2024 By Sanchar Times News

बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा ने कहा कि पीएम मोदी पिछले 10 साल से देश के प्रधानमंत्री हैं और वह भारत के निर्माण में लगे हुए हैं और ये (आरजेडी) लोग भारत को लूटने में लगे हुए हैं। लालू प्रसाद का पूरा परिवार सिर्फ अपने लिए जीने के लिए काम करता है। भाजपा नेता ने साफ तौर पर कहा कि इंडी गठबंधन के लोगों का काम केवल भ्रम फैलाना है। ऐसे लोगों से हमें सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर बन चुका है। अब हम माता सीता के जन्म स्थल पर भी भव्य मंदिर बनाएंगे।

सम्राट चौधरी ने कहा कि भाजपा केवल विकास, विकास और सिर्फ विकास के मुद्दों पर बात करती है। लेकिन विपक्षी दलों के पास इस पर बात करने के लिए कुछ भी नहीं है। उन्होंने विपक्षी दलों के गठबंधन ‘इंडिया’ के घटक दलों को छद्म राष्ट्रवादी पार्टियों का गिरोह बताते हुए गठबंधन पर देश को बांटने और कमजोर करने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कांग्रेस पार्टी ने इस देश को क्या दिया। लोग संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) शासन के दौरान हुए घोटालों से अच्छी तरह से वाकिफ हैं – 2जी, कोयला से लेकर जीजाजी तक। लोग कांग्रेस के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार से तंग आ चुके हैं।”

उपमुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि इसी तरह राजद शासन के दौरान बिहार में घोटाले हुए। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर की सरकार ने कांग्रेस के विरोध के बावजूद महिला आरक्षण लागू किया था। ठाकुर के जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम में चौधरी ने देश में गठबंधन की राजनीति की नींव रखने का श्रेय दो बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे ठाकुर को दिया। उपमुख्यमंत्री ने कहा, जब आरक्षण पर चर्चा शुरू हुई और महिलाओं के लिए चार प्रतिशत आरक्षण का विचार प्रस्तावित किया गया, तो वह कर्पूरी ठाकुर की सरकार ही थी जिसने कांग्रेस के विरोध के बावजूद इसे लागू किया।

Post Views: 2
बिहार

Post navigation

Previous Post: भारत का लक्ष्य महाशक्ति बनने का है, हम भीख मांगते फिर रहे, पाकिस्तानी सांसद ने संसद में उठाए सवाल
Next Post: T20 WC 2024: टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का एलान

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया