Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंउत्तर प्रदेश
up 2

उत्तर प्रदेश : बागपत के हलालपुर गांव में डबल मर्डर, वारदात को अंजाम देने वाला सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा

Posted on April 30, 2024 By Sanchar Times News

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में एक बड़ी वारदात हो गई। दिल्ली पुलिस के रिटायर्ड दरोगा के घर डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया। बताया गया कि सास और बहू की गला रेतकर निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। इस वारदात को अंजाम देने वाला कोई और नहीं बल्कि सेवानिवृत्त दरोगा का बेटा ही है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, अलग-अलग कमरों में मिलीं सास-बहू की लाशें देखकर लोगों की रूह कांप उठी। बताया गया कि घर में घुसकर इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया गया। उधर, घटना की जानकारी लगने पर एसपी बागपत सहित भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, बागपत के हलालपुर गांव में इस डबल मर्डर की वारदात को अंजाम दिया गया है। नेशनल वेटलिफ्टर के छोटे बेटे मनीष द्वारा हत्या करने की बात कही जा रही है। बताया गया कि पुलिस को देखकर उसने अपने गले पर ब्लेड मार लिया और आत्महत्या करने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों में एक मनीष की पत्नी वर्षा और दूसरी मनीष की मां सरोज है। वर्षा दो माह की गर्भवती थी।

दिल्ली पुलिस के सेवानिवृत्त दरोगा के घर में मंगलवार को खेला खेल गया। रिटायर्ड दरोगा के बेटे ने ही अपनी गर्भवती पत्नी और मां की हत्या कर दी। वहीं, सेवानिवृत्त दरोगा के घर में हुई इस जघन्य वारदात के बारे में सुनकर हर कोई सहम उठा।

बताया कि मंगलवार को जितेंद्र पेंशन के मामले में दिल्ली चला गया था। तभी घर में जितेंद्र के छोटे बेटे ने अपनी पत्नी वर्षा और मां सरोज की हत्या कर दी। उधर, ग्रामीणों ने सास-बहू की हत्या की सूचना पुलिस को दी।
पुलिस के मौके पर पहुंचते ही आरोपी ने खुद को बचाने का प्रयास किया। इसके बाद बाथरूम में जाकर आत्महत्या का भी प्रयास किया। पुलिस ने हत्यारोपी को हिरासत में लेकर अस्पताल में उपचार कराया।

इस मामले में एसपी अर्पित विजयवर्गीय का कहना है कि पूरे प्रकरण की गंभीरता से जांच कराई जा रही है। हत्या के कारणों का भी जल्द ही पता लगाया जाएगा।

Post Views: 2
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: डरने की जरूरत नहीं, वैक्सीन कोई भी लगवाई हो… मौतों का सीधा ताल्लुक टीके से नहीं
Next Post: झारखंड : निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल की जमानत याचिका खारिज

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया