Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंझारखण्ड
school 1

झारखंड : भीषण गर्मी के बीच सरकार ने 8वीं तक की कक्षाएं निलंबित कीं

Posted on May 2, 2024 By Sanchar Times News



रांची । झारखंड सरकार ने राज्यभर में भीषण गर्मी के मद्देनजर आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित कर दी हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नौवीं से 12वीं तक की कक्षाएं सुबह सात बजे से पूर्वाह्न 11:30 बजे तक संचालित होंगी। अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय छात्रों को भीषण गर्मी के प्रतिकूल प्रभावों से बचाने के उद्देश्य से लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह आदेश सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर-सहायता प्राप्त सहित सभी प्रकार के स्कूलों पर लागू होगा।

स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव उमाशंकर सिंह के एक आदेश में कहा गया है, ‘‘अगली सूचना तक सरकारी, निजी, सहायता प्राप्त और गैर सहायता प्राप्त सहित सभी श्रेणियों के स्कूलों में आठवीं तक की कक्षाएं निलंबित की जाती हैं।’’ इसमें कहा गया, ‘‘यह आदेश 30 अप्रैल से प्रभावी होगा। हालांकि, यह स्कूलों के शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा। शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों के लिए ग्रीष्मकालीन अवकाश के संबंध में एक अलग आदेश जारी किया जाएगा।’’

11 जिलों – बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां और पूर्वी व पश्चिमी सिंहभूम – में लू की स्थिति दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि गोड्डा में 44.6 डिग्री, जमशेदपुर में 44 डिग्री और डाल्टनगंज में 43.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

Post Views: 1
झारखण्ड

Post navigation

Previous Post: Breaking News: दिल्ली महिला आयोग के 223 कर्मचारियों को उपराज्यपाल ने हटाया
Next Post: रांची : जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) के तत्वाधान में क्षत्रिय समाज एक जुट होकर लोस चुनाव का किया विरोध

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया