Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंअंतर्राष्ट्रीय
goldi 1

गोल्डी बरार की हत्या की अफवाहों पर लगा विराम

Posted on May 2, 2024 By Chhavi Singh

अमेरिका के कैलिफोर्निया राज्य की पुलिस ने इन खबरों को खारिज किया है कि फ्रेस्नो शहर में हुई गोलीबारी में मारा गया व्यक्ति कनाडा निवासी आतंकवादी संितदरजीतंिसह उर्फ गोल्डी बराड़ था। बराड़ को पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या की घटना का मास्टरमाइंड बताया जाता है।
फ्रेस्नो बी अखबार की खबर के अनुसार, पुलिस ने बुधवार को कहा कि फेयरमोंट-होल्ट एवेन्यू की एक गली में गैंगवार की घटना में मारे गए व्यक्ति की पहचान 37 वर्षीय जेवियर ग्लैडनी के रूप में हुई है। पुलिस ने यह भी कहा कि यह घटना भारत में हुई मूसेवाला की हत्या से जुड़े मामले से संबंधित नहीं है। इसने कहा कि भारतीय मीडिया में बुधवार को अटकलें लगाई गईं कि घटना में मारा गया व्यक्ति मूसेवाला की हत्या की घटना का मास्टरमाइंड बराड़ था। अखबार के अनुसार, फ्रेस्नो पुलिस ने कहा कि विभाग को अंतरराष्ट्रीय मीडिया से कई कॉल आ रही हैं और अधिकारी भारत तथा अमेरिका में हुईं घटनाओं के बीच संबंध की बात को खारिज करने पर कार्य कर रहे हैं। गोलीबारी की सूचना मिलने के बाद पुलिस अधिकारी मंगलवार शाम 5:30 बजे फेयरमोंट-होल्ट की संबंधित गली में पहुंचे।
अधिकारियों को घटनास्थल पर ग्लैडनी घायल अवस्था में मिला जिसे गोली लगी थी। उसे सामुदायिक क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। घटना में घायल हुए 13 वर्षीय एक बच्चे को भी अस्पताल ले जाया गया। फ्रेस्नो पुलिस के अधिकारी लेफ्टिनेंट पॉल सेव्रेंट्स ने बुधवार को कहा कि 13 वर्षीय बच्चा गोलीबारी के समय घटनास्थल पर था। उन्होंने बताया कि हमलावर की पहचान 33 वर्षीय डेरेन विलियम्स के रूप में हुई है। सेव्रेंट्स ने कहा कि घटना का कारण गिरोह संबंधी पारस्परिक विवाद था और विलियम्स की गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है।
प्रतिबंधित बब्बर खालसा इंटरनेशनल से जुड़ा बराड़ हत्याओं को अंजाम देने के उद्देश्य से सीमा पार से ड्रोन के माध्यम से भारत में आधुनिक श्रेणी के हथियारों, गोला-बारूद और विस्फोटक सामग्री की तस्करी तथा हमलावर उपलब्ध कराने में शामिल रहा है। वह पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब का निवासी है और वर्तमान में कथित तौर पर कनाडा के ब्रैम्पटन में रह रहा है। उसे इस साल भारत सरकार ने गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम (यूएपीए) के तहत आतंकवादी घोषित किया था।

अंतर्राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: रांची : जय प्रकाश जनता दल (जेपीजेडी) के तत्वाधान में क्षत्रिय समाज एक जुट होकर लोस चुनाव का किया विरोध
Next Post: भारत ने फिलिस्तीन की यूएन सदस्यता का किया समर्थन

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • सिर्फ बैड कोलेस्ट्रॉल नहीं, ये भी बढ़ाते हैं दिल की बीमारी का खतरा
  • SIR पर चुनाव आयोग की अहम बैठक
  • हादसे रोकने के लिए सासाराम में रिफ्लेक्टर
  • St. Paul’s School में ‘सेवा ही संकल्प’ प्रतियोगिता
  • तीन बच्चों को मिला नया परिवार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया