Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
food

खतरनाक साबित हो सकता है पैकेज्ड फूड

Posted on May 10, 2024 By Chhavi Singh

अगर आप भी पैकेज्ड बेक किए गए सामान और स्नैक्स, फिजी डिं्रक, शर्करा युक्त अनाज और रेडी टू ईट फूड लेना पसंद करते हैं तो सावधान हो जाएं, क्योंकि एक शोध में पता चला है कि यह समय से पहले मौत का खतरा बढ़ा सकता है। अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों में अक्सर रंग, इमल्सीफायर, स्वाद के लिए अन्य चीजें मिलाई जाती हैं। इसमें आमतौर पर ऊर्जा, अतिरिक्त चीनी, संतृप्त वसा और नमक काफी ज्यादा मात्रा में होता है। लेकिन इसमें विटामिन और फाइबर की कमी होती है। जिसके कारण लोगों को कई गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इसके चलते लोगों में मोटापा, मधुमेह और उच्च रक्तचाप, हृदय रोग और कैंसर का खतरा हो सकता है।

शोध के लिए अमेरिका, ब्राजील और चीन सहित शोधकर्ताओं की एक अंतर्राष्ट्रीय टीम ने 1984 और 2018 के बीच 11 अमेरिकी प्रांतों की 74,563 पंजीकृत महिला नर्सों के साथ 1986 से 2018 के बीच सभी 50 अमेरिकी प्रांतों के 39,501 पुरुष स्वास्थ्य पेशेवरों के दीर्घकालिक स्वास्थ्य का अध्ययन किया, जिनका कैंसर, हृदय रोग या मधुमेह का कोई इतिहास नहीं था। परिणामों से पता चला कि प्रति दिन औसतन सात सर्विग अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थ खाने से मौत का खतरा नौ प्रतिशत तक बढ़ जाता है। इस समूह में प्रतिभागियों के बीच किसी भी कारण से मृत्यु की सालाना दर प्रति एक लाख व्यक्ति 1,536 । इसके अलावा, मांस, पोल्ट्री, और समुद्री खाद्य-आधारित रेडी-टू-ईट उत्पाद खाने से मौत का सबसे अधिक खतरा देखा गया। इसमें चीनी-मीठा और कृत्रिम रूप से मीठे पेय पदार्थ, डेयरी-आधारित डिजर्ट और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड ब्रेकफास्ट शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने कहा, हालांकि यह एक अवलोकन अध्ययन है, इसलिए कारण और प्रभाव के बारे में कोई ठोस निष्कर्ष नहीं निकाला जा सकता है, लेकिन निष्कर्ष दीर्घकालिक स्वास्थ्य के लिए कुछ प्रकार के अल्ट्रा प्रोसेस्ड फूड को कम करने की सलाह देते हैं। उन्होंने कहा, अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य पदार्थों के वर्गीकरण में सुधार करने और अन्य आबादी में हमारे निष्कषरे की पुष्टि करने के लिए भविष्य के अध्ययनों की आवश्यकता है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: प्रियदर्शन की थिल्रर फिल्म में काम करेंगे सैफ अली खान!
Next Post: सुप्रीम कोर्ट ने केजरीवाल को दी राहत, एक जून तक के लिए मिली अंतरिम जमानत

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सासाराम में आरक्षण पर बोले मंत्री लखेंद्र पासवान, कहा- NDA सरकार में कोई छू भी नहीं सकता
  • दिल्ली में नाबालिगों से रेप और गैंगरेप के दो मामले, पुलिस की कार्रवाई तेज
  • गाजियाबाद की हाईराइज सोसायटी की लिफ्ट में शख्स ने किया पेशाब, CCTV वीडियो वायरल
  • कानपुर देहात की टायर फैक्ट्री में भीषण आग, दो मजदूरों की मौत
  • गाजियाबाद में चेन स्नैचर से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; साथी फरार

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया