Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
punjab

सनराइजर्स की नजरें किंग्स पर जीत दर्ज कर दूसरे पायदान पर

Posted on May 19, 2024May 19, 2024 By Chhavi Singh

पिछले तीन साल में पहली बार प्लेऑफ में जगह बनाने के बाद आत्मविास से भरी सनराइजर्स हैदराबाद की टीम रविवार को यहां जब लीग चरण के अपने अंतिम मुकाबले में पंजाब किंग्स के खिलाफ मैदान पर उतरेगी तो उसकी कोशिश अंक तालिका में शीर्ष दो में जगह बनाने पर होगी। आईपीएल के पिछले तीन सत्र में अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर रही सनराइजर्स की टीम ने इस साल अति-आक्रामक बल्लेबाजी दृष्टिकोण और बेहतरीन गेंदबाजी के साथ खुद को खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में स्थापित किया है।

सनराइजर्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ पिछला मैच बारिश से धुल जाने के बाद अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की। सनराइजर्स अभी 13 मैचों में 15 अंक के साथ तालिका में तीसरे पायदान पर है। पंजाब किंग्स को हराने के बाद टीम 17 अंक तक पहुंच सकती है। रविवार को खेले जाने वाले एक अन्य मैच में अगर संजू सैमसन की अगुआई वाली राजस्थान रॉयल्स की टीम कोलकाता (केकेआर) नाइट राइडर्स को हराने में सफल रही तो उसके 18 अंक हो जाएंगे और टीम दूसरे स्थान पर पहुंच जाएगी।
केकेआर का शीर्ष दो स्थान में रहना पक्का है। सनराइजर्स पिछले छह मैचों में सिर्फ दो में जीत दर्ज करने में सफल रही। उसे तीन में हार का सामना करना पड़ा जबकि एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। टीम के हौसले हालांकि इस बात से बुलंद होगे की गुजरात के खिलाफ बारिश के कारण मैच धुलने से पहले उसमे लखनऊ सुपरजायंट्स (एलएसजी) को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड और अभिषेक शर्मा शानदार लय में हैं और ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से विरोधी गेंदबाजों में खौफ पैदा करने में सफल रहे हैं। इसमें हेड ज्यादा आक्रामक रहे है। उनके नाम 11 मैचों में 201.89 की शानदार स्ट्राइक रेट से 533 रन हैं। मौजूदा सत्र में वह विराट कोहली (661 रन) और रुतुराज गायकवाड़ (583 रन) के बाद तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी है।

सनराइजर्स के सलामी बल्लेबाजों का ऐसा दबदबा रहा है कि मध्यक्रम को दबाव का सामना करने का ज्यादा मौका नहीं मिला है। विकेटकीपर हेनरिच क्लासेन के प्रदर्शन में निरंतरता की कमी से टीम की परेशानी बढी है लेकिन पिछले कुछ मैचों में नीतिश कुमार रेड्डी ने बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन किया है। कप्तान पैट कमिंस, भुवनेर कुमार और टी. नटराजन की मौजूदगी में टीम के पास तेज गेंदबाजी में शानदार विकल्प है।

अंतिम चार में जगह बनाने में नाकाम रहने के बाद पंजाब किंग्स के लिए यह मौका खुद को साबित करने का होगा। टीम को इस मैच में कार्यवाहक कप्तान सैम कुरेन के साथ इंग्लैंड के खिलाड़ियों की सेवाएं नहीं मिलेंगी। कुरेन ने राजस्थान रॉयल्स पर पांच विकेट की जीत में निर्णायक भूमिका निभाई थी। कुरेन के स्वदेश लौटने के विकेटकीपर-बल्लेबाज जितेश शर्मा सत्र के अपने अंतिम मैच में पंजाब किंग्स का नेतृत्व करेंगे। जितेश के लिए यह फ्रेंचाइजियों पर प्रभाव छोड़ने का मौका हो सकता है, जो अगले साल के आईपीएल से पहले मेगा नीलामी के लिए तैयार हैं।

खेल

Post navigation

Previous Post: मजेदार ट्रीट है फुकरे 3 – पंकज त्रिपाठी
Next Post: शीर्ष पर काबिज केकेआर को हराकर दूसरा स्थान पक्का करना चाहेगी राजस्थान

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया