Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
delhi 1

दिल्ली : दिन में चल सकती है लू, पारा पहुंच सकता है 44 डिग्री सेल्सियस

Posted on May 19, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। भीषण गर्मी के कारण दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई हिस्से लू की चपेट में आ गए हैं। इसके कारण लोग झुलस रहे हैं और कई जगहों पर दोपहर के समय सन्नाटा पसर जा रहा है। मौसम विभाग ने राजस्थान, दिल्ली-एनसीआर समेत कई राज्यों के लिए रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग का कहना है कि राजधानी दिल्ली और आसपास एक सप्ताह तक इसी तरह का मौसम रह सकता है।
मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा और दिन में लू चल सकती है। मौसम वैज्ञानिकों ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। देश का बड़ा हिस्सा भीषण गर्मी से जूझ रहा है और कई स्थानों पर अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। कई राज्यों में गर्मी का रिकॉर्ड टूट गया है और इसका स्वास्थ्य एवं आजीविका पर गंभीर असर पड़ रहा है। दक्षिणी भारत में अप्रैल में लू का प्रकोप देखा गया था। भीषण गर्मी में बिजली ग्रिड फेल हो रहे हैं जिस कारण विद्युत कटौती भी हो रही है जिससे लोग परेशान हैं। जल निकाय सूख रहे हैं। इसके कारण देश के कुछ हिस्सों में सूखे जैसी स्थिति पैदा हो रही है। वहीं राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में भीषण गर्मी का सितम रविवार को भी जारी रहा।
शुक्रवार और शनिवार को उत्तर भारत के बड़े हिस्से में अत्यधिक गर्मी पड़ी, दिल्ली के बाहरी इलाके में तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो इस मौसम में अब तक देश का सबसे अधिक तापमान है। पिछले साल राजधानी के कुछ हिस्सों में तापमान 49 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। मौसम कार्यालय ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी राजस्थान के लिए ‘रेड’ अलर्ट जारी किया है। भारत में आम चुनाव के मद्देनजर विशेषज्ञों ने चेतावनी दी है कि लंबे समय तक धूप में रहने या श्रम वाले कार्य में लगे रहने के कारण लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियों की संभावना बढ़ सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि जलवायु परिवर्तन के कारण अत्यधिक गर्मी पड़ रही है, एक नए विश्लेषण से पता चला है कि दिल्ली में पिछले 10 वर्षों में से आठ में 150 से अधिक दिनों में 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक तापमान दर्ज किया गया। इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट फॉर एनवायरनमेंट एंड डेवलपमेंट्स (आईआईईडी) द्वारा दुनिया के 20 सबसे बड़े राजधानी शहरों में तापमान के किये गए विश्लेषण से यह भी पता चलता है कि पिछले 10 वर्षों में दिल्ली में तापमान 1,557 दिन (लगभग 43 प्रतिशत) 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा या उससे अधिक हुआ। आईआईईडी ने शहरों में एकरूपता के लिए केवल हवाई अड्डा स्थल से जुड़े डेटा का विश्लेषण किया। दिल्ली के लिए इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के डेटा का उपयोग किया गया। विश्लेषण से पता चलता है कि घनी आबादी वाले शहर में 2004-2013 के दौरान 1,254 दिन (लगभग 34 प्रतिशत) और 1994-2003 के दौरान 1,180 दिन (लगभग 32 प्रतिशत) तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: झारखंड : पलामू में नाबालिग से बलात्कार के आरोप में चार गिरफ्तार
Next Post: माओवादियों की भाषा बोल रहे राहुल : मोदी

Special Report

  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Sawan Purnima 2026: 27 या 28 अगस्त कब है सावन पूर्णिमा? जानें स्नान-दान और पूजा का शुभ मुहूर्त
  • बंबीहा गैंग के तीन आरोपी मलयेशिया से भारत लाए गए, जानें किस मामले में थे वांछित
  • राष्ट्रीय सुरक्षा रणनीति सम्मेलन में आज शामिल होंगे अमित शाह, 850 से ज्यादा अधिकारी करेंगे मंथन
  • सावन में मछली दावत पर बवाल, ओम प्रकाश राजभर ने कांग्रेस को घेरा; अजय राय ने दी सफाई
  • NEET-UG पेपर लीक विरोध प्रदर्शन की हिंसा की जांच के लिए सुप्रीम कोर्ट ने बनाई पांच सदस्यीय समिति

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • YouTube
  • X

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया