Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
sandhu

विदेश में ट्रेनिंग करेंगे लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु, खेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति

Posted on May 23, 2024 By Sanchar Times News

भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन और पीवी सिंधु ओलंपिक की तैयारियों के लिए क्रमश: फ्रांस और जर्मनी में ट्रेनिंग करेंगे। खेल मंत्रालय के मिशन ओलंपिक सेल (एमओसी) ने दोनों खिलाड़ियों को वित्तीय सहायता देने को स्वीकृति दी। लक्ष्य ने फ्रांस के मार्सिले में 12 दिवसीय ट्रेनिंग सत्र के लिए वित्तीय सहायता मांगी थी।

पेरिस में पुरुष एकल स्पर्धा में भाग लेने वाले लक्ष्य ओलंपिक से पहले आठ से 21 जुलाई तक अपने कोच और सहयोगी स्टाफ के साथ द हाले डेस स्पोर्ट्स पार्सेमेन में ट्रेनिंग लेंगे। सिंधू का प्रस्ताव जर्मनी के सारब्रुकेन में हरमन-न्यूबर्गर स्पोर्ट्सशुल में ट्रेनिंग के लिए था। पेरिस जाने से पहले वह अपने कोच और सहयोगी स्टाफ के साथ वहां एक महीने से अधिक समय तक अभ्यास करेंगी।

मंत्रालय ने विज्ञप्ति में कहा, ‘‘मंत्रालय ने उनके हवाई किराए, रहने-खाने के खर्चे, स्थानीय परिवहन शुल्क, वीजा शुल्क, शटलकॉक के खर्चे को मंत्रालय की टारगेट ओलंपिक पोडियम योजना (टॉप्स) के तहत स्वीकृति दी है।’’ बैठक के दौरान एमओसी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी श्रीजा अकुला और तीरंदाज तिशा पुनिया के उपकरण खरीदने के प्रस्तावों और गोल्फर अदिति अशोक तथा तैराक आर्यन नेहरा के विभिन्न प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए सहायता के अनुरोध को भी मंजूरी दे दी।

विज्ञप्ति के अनुसार, ‘‘टॉप्स उनके हवाई किराए, रहने के खर्चे, स्थानीय परिवहन लागत और आर्यन के उपकरण और अदिति के कैडी की फीस का खर्च उठाएगा।’’ एमओसी ने टेबल टेनिस खिलाड़ी हरमीत देसाई और महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को टॉप्स कोर ग्रुप में शामिल किया और पहलवान निशा (68 किग्रा) तथा रितिका (76 किग्रा) को कोर ग्रुप में शामिल करने को भी मंजूरी दी।

एमओसी ने उभरते हुए गोल्फ खिलाड़ी कार्तिक सिंह को भी टॉप्स डेवलपमेंट ग्रुप में शामिल किया जिसमें ध्यान लॉस एंजिल्स और ब्रिसबेन में क्रमश: 2028 और 2032 में होने वाले ओलंपिक पर होगा।

Post Views: 3
खेल

Post navigation

Previous Post: कितनी सीटें लोकसभा चुनाव में जीतेगी BJP, प्रशांत किशोर के बाद अब अमेरिका ने ये क्या नया दावा कर दिया
Next Post: स्वादिष्ट लाहौरी जीरा : गर्मी से राहत पाएं ड्रिंक बनाकर, नोट करें रेसिपी

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया