Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
bjp

भीषण गर्मी में भी पेयजल नहीं दे पा रही सरकार : भाजपा महिला मोर्चा

Posted on May 31, 2024 By Chhavi Singh

नई दिल्ली। राजधानी में पेयजल की किल्लत को लेकर प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने बृहस्पतिवार को जलमंत्री आतिशी के सरकारी आवास के बाहर मटका फोड़ प्रदर्शन किया।

प्रदर्शनकारी महिलाओं ने कहा कि दिल्ली में तापमान 52 डिग्री पहुंच गया है, लेकिन दिल्ली सरकार उन्हें पानी भी नहीं दे पा रही है। पानी की कमी के विरोध में महिलाओं को सड़क पर निकलना पड़ा है। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर की उपस्थिति में महिला मोर्चा की महिलाएं मथुरा रोड पर एकत्र हुई और वहां से सिर पर मटका रखे हुए जलमंत्री आतिशी के सरकारी आवास पर पहुंची और प्रदर्शन किया। मोर्चा की पदाधिकारियों का आरोप था कि दिल्ली सरकार भीषण गर्मी के इस मौसम में लोगों को पेयजल मुहैया कराने में असफल रही है।

ऋचा पांडेय मिश्रा ने कहा कि दिल्ली में पानी को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। दिल्ली सरकार को सोचना चाहिए कि इस गर्मी में लोगों के लिए पेयजल की पर्याप्त व्यवस्था करे। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर का आरोप था कि केजरीवाल सरकार दिल्ली में राजनीतिक फायदे के लिए पेयजल संकट की सही स्थिति को छिपा रही है। दिल्ली सरकार आजकल जरूरत से अधिक पेयजल को स्टोर करने की व्यवस्था नहीं कर पायी है। प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से सरिता तोमर, शोभा शुक्ला, शिखा माथुर, अपर्णा गोयल, रेखा सिंह, अलका जोशी, रीना गगन प्रकाश उषा शर्मा समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल थीं।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: अब सुप्रीम कोर्ट का रुख करेगी सरकार : आतिशी
Next Post: राजधानी में पानी किल्लत को लेकर मचा हाहाकार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • तिलौथू में पूर्व मुखिया मथुरा सिंह का बयान, बोले- सासाराम के लिए डॉ. अशोक कुमार ने किया सबसे ज्यादा काम
  • बिहार में वित्तीय संकट की बात अफवाह, डेहरी में मंत्री भगवान सिंह कुशवाहा ने दिया बड़ा बयान
  • डेहरी NH-19 पर ट्रक की चपेट में आए अधिवक्ता, सासाराम कोर्ट जाते समय मौत
  • Rohini Jail Murder: अंडरट्रायल कैदी प्रमोद की धारदार हथियार से हत्या, तंबाकू के कारोबार को लेकर विवाद की आशंका
  • India-New Zealand FTA: दशहरा से लागू होगा Free Trade Agreement, भारतीय सामान को मिलेगी 100% Duty-Free Entry

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया