Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
kapil sibbal 1

पोस्‍टल बैलट की गिनती पर कपिल सिब्‍बल ने उठाए सवाल, कहा- नए नियमों से हो सकता है वोटों का हेरफेर

Posted on June 1, 2024 By Sanchar Times News

नई दिल्‍ली. कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता और सीनियर एडवोकेट कपिल सिब्‍बल ने पोस्‍टल बैलट की गिनती को लेकर नियमों में किए गए बदलाव पर सवाल उठाए हैं. उन्‍होंने कहा कि इससे वोटों की गिनती में हेरफेर करना आसान हो जाएगा. कपिल सिब्‍बल ने कहा कि राजनीतिक दलों के एजेंट को मतगणना केंद्र पर फार्म फॉर्म 17C को देखना चाहिए कि कितने वोट कास्ट हुए हैं. इसके अलावा मतगणना से जुड़े फॉर्म पर हर चीज का ध्यान देना चाहिए. बता दें कि पोस्‍टल बैलट की गिनती से जुड़े नियमों में कुछ बदलाव किए गए हैं. चुनाव आयोग ने इसको लेकर विस्‍तृत गाइलाइन जारी किया है.

नियमों के मुताबिक पोस्टल बैलट की काउंटिंग अंतिम राउंड से पहले हो जाएगी, लेकिन चुनाव आयोग ने अपने गाइडलाइंस में बदलाव किया है. चुनाव आयोग ने प्रशासनिक आदेश के तहत बताया कि अब पोस्टल पायलट कभी भी काउंट हो सकते हैं. कपिल सिब्‍बल ने कहा कि पहले से पोस्टल बैलट की संख्या अधिक हुई है, इसलिए कम मत जीत-हार वाले चुनाव क्षेत्र में पोस्टल बैलट की काउंटिंग को मैनिपुलेट किया जा सकता है. उन्‍होंने संदेह जताया कि नियमों में बदलाव के बाद वोटों की गिनती में हेफेर किया जा सकता है.

इंडिया ब्‍लॉक के बड़े नेताओं की आज अहम बैठक होने वलाी है. कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर यह महत्‍वपूर्ण बैठक होगी. बताया जा रहा है कि इस बैठक में इंडिया ब्‍लॉक के बड़े नेता हिस्‍सा लेंगे. इस बैठक में लोकसभा चुनाव के मतगणना पर चर्चा होगी. इस अहम मीटिं में आरजेडी से तेजस्वी यादव, NCP शरद गुट से शरद पवार, AAP से अरविंद केजरीवाल, डीएमके से टीआर बालू, झामुमो से CM चंपई सोरेन, नेशनल कांफ्रेंस से फारूक अब्दुल्ला, पीडीपी से महबूबा मुफ्ती और शिवसेना (UBT) से अनिल देसाई हिस्सा लेंगे.

एग्जिट पोल आज
लोकसभा चुनाव के सातवें और आखिरी चरण का मतदान आज (1 जून को) संपन्न हो जाएगा. वोटिंग के ठीक बाद एग्जिट पोल के रिजल्ट जारी होंगे. भारत में साल 1957 यानी दूसरे लोकसभा चुनाव से एग्जिट पोल की शुरुआत हुई थी. पहली बार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ पब्लिक ओपिनियन ने सर्वे किया था. उसके बाद से लगभग हर चुनाव में एग्जिट पोल होते हैं. हालांकि, एग्जिट पोल रिजल्ट कई बार बिल्कुल सटीक होते हैं तो कई बार वास्तविक रिजल्ट से बिल्कुल उलट भी होते हैं.

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: कश्मीरी गेट मेट्रो थाने में देर रात को लगी आग, कोई जनहानि नहीं
Next Post: फिर से राजद और लालू परिवार पर सम्राट चौधरी ने निशाना साधा है

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया