Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
heart

मांस की तुलना में वनस्पति आधारित विकल्प हृदय के लिए ज्यादा फायदेमंद

Posted on June 27, 2024 By Sanchar Times News
  • प्लांट बेस्ड मीट दरअसल अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद है जो पौधों से बनता है और यह आपके भोजन में मांस यानी कि मीट की जगह ले सकता है

1970 से 2023 के बीच किए गए सभी शोधों की समीक्षा करने पर यह बात सामने आई है कि मीट की तुलना में वनस्पति आधारित मीट का विकल्प कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल कर सकता है और इससे ब्लड प्रेशर में भी फायदा हो सकता है। प्लांट बेस्ड मीट दरअसल अत्यधिक प्रसंस्कृत खाद्य उत्पाद है जो पौधों से बनता है और यह आपके भोजन में मांस यानी कि मीट की जगह ले सकता है। हालांकि इन विकल्पों की सामग्री और पोषण संबंधी प्रोफाइल में पर्याप्त भिन्नता है। मगर कैनेडियन जर्नल ऑफ कार्डियोलॉजी में विस्तृत निष्कषर्ों से पता चला है कि पोषण संबंधी प्रोफाइल हृदय के लिए स्वस्थ आहार पैटर्न को दिखाती है। कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया विविद्यालय के प्रमुख लेखक मैथ्यू नागरा ने कहा, हाल के वषर्ों में प्लांट बेस्ड मीट के विकल्प की बाजार में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है और अधिक से अधिक लोग इसका आनंद ले रहे हैं।


आश्चर्यजनक रूप से इस बारे में बहुत कम जानकारी है कि ये मांस विकल्प स्वास्थ्य और विशेष रूप से हृदय रोग के जोखिम को कैसे कम कर सकते हैं। उन्होंने कहा, हमने इस विषय पर अधिक जानकारी जुटाने का प्रयास किया। ताकि भविष्य में इसकी पहचान की जा सके। इससे नए शोधों को भी नई दिशा मिलेगी। शोधकर्ताओं ने पौधे आधारित मांस के विकल्प, उनकी सामग्री, पोषण संबंधी प्रोफाइल और कोलेस्ट्रॉल के स्तर और रक्तचाप जैसे हृदय रोग के जोखिम कारकों पर उनके प्रभाव जानने के लिए 1970 से 2023 तक प्रकाशित शोधों की समीक्षा की। उनके विश्लेषण से पता चलता है कि औसतन, पौधों पर आधारित मीट विकल्प में मांस की तुलना में हृदय के लिए अधिक स्वस्थ पोषक तत्व मौजूद होते हैं, हालांकि कुछ उत्पादों में सोडियम की उच्च मात्रा चिंता का विषय हो सकती है। हालांकि, ये विकल्प रक्तचाप नहीं बढ़ाते हैं, बल्कि कोलेस्ट्रॉल के स्तर सहित कुछ हृदय संबंधी जोखिम कारकों में सुधार करते हैं।

शोधकर्ताओं ने कहा, वर्तमान में दीर्घकालिक शोध का अभाव है जो यह मूल्यांकन करता हो कि ये विकल्प हृदयाघात या स्ट्रोक के विकास के जोखिम को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। विविद्यालय के प्रोफेसर एहुद उर ने कहा, जो लोग अपने मांस के सेवन को कम करना चाहते हैं, खासकर वह लोग जो रेड मीट खाते हैं, तो वह पौधे-आधारित विकल्पों के साथ अपने दिल के लिए स्वस्थ विकल्प चुन सकते हैं।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: ऋचा चड्ढा ने प्रेग्नेंसी के 9वें महीने में साइन की कॉमेडी फिल्म
Next Post: इंग्लैंड से बदला चुकता करने उतरेगा भारत

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया