Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंखेल
kohli virat

कोहली ने फाइनल मुकाबले को अपना टी20 करियर का आखिरी मैच करार देकर कहा कि ये उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है

Posted on June 30, 2024June 30, 2024 By Sanchar Times News

जहां भारत ने साउथ अफ्रीका को हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड चैंपियन का खिताब अपने नाम किया है। वहीं फाइनल मैच में खिताबी जीत के बाद विराट कोहली ने बड़ा ऐलान कर दिया। दरअसल, कोहली ने फाइनल मुकाबले को अपना टी20 करियर का आखिरी मैच करार देकर कहा कि ये उनका आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है।

पूरे टूर्नामेंट में विराट कोहली के बल्ले से रन नहीं निकले, लेकिन फाइनल मैच में उन्होंने 76 रनों की अहम पारी खेली। साथ ही उन्होंने अपनी इस पारी से टीम को एक मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। वहीं उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया, और इस दौरान उन्होंने अपने संन्यास की घोषणा कर दी।

मैच के बाद विराट कोहली ने कहा कि, ये मेरा आखिरी टी20 वर्ल्ड कप है। ये खिताब वो चीज है जिसे हम हासिल करना चाहते थे। आपको लगता है कि आप रन नहीं बना सकते और फिर ऐसा हो जाता है। सच में भगवान महान है, ये मेरा भारत के लिए खेला गया आखिरी टी20 मैच है। हम वर्ल्ड कप जीतना चाहते थे, ये सभी को पता था। ये ऐसी चीज नहीं है कि अगर हम हार जाते तो मैं संन्यास का फैसला नहीं करता। ये अगली पीढ़ी के आने का समय है। ये काफी लंबा इंतजार था, हम आईसीसी टूर्नामेंट का इंतजार कर रहे थे।

कोहली ने आगे कहा कि, आप रोहित को देखते हैं जिन्होंने 9 टी20 वर्ल्ड कप खेले हैं। ये मेरा छठा टी20 वर्ल्ड कप था। रोहित इसके हकदार थे। भावनाओं पर काबू करना मुश्किल है।

गौरतलब है कि, विराट कोहली ने अपने टी20 करियर की शुरुआत 12 जून 2010 को जिम्बाब्वे के खिलाफ खेला था। कोहली ने भारत के लिए कुल 125 मैच खेले। कोहली ने 48.69 की औसत और 137.04 की स्ट्राइक रेट से 4188 रन बनाए। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 38 अर्धशतक जमाए।

Post Views: 2
खेल

Post navigation

Previous Post: सोमवार को संसद में विपक्ष नीट प्रश्नपत्र लीक, अग्निपथ योजना जैसे मुद्दों पर पूछेगा सवाल, जोरदार हंगामे के आसार
Next Post: नए आपराधिक कानून में धारा भारतीय न्याय संहिता, 2023 के तहत पहली एफआईआर दर्ज

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया