Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
kharge

राज्यसभा में खड़गे का प्रधानमंत्री पर वार- ‘हम आम आदमी की बात करते हैं, PM Modi केवल ‘मन की बात’ करते हैं’

Posted on July 1, 2024July 1, 2024 By Chhavi Singh


राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने सोमवार को टिप्पणी की कि संसद के संयुक्त सत्र में राष्ट्रपति के संबोधन में न तो कोई दिशा थी और न ही कोई दृष्टि और वह सिर्फ सरकार की सराहना के शब्दों से भरा था। राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर राज्यसभा में बोलते हुए खड़गे ने कहा कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के भाषण में दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं था। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति संसद का सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं, हम राष्ट्रपति का सम्मान करते हैं।


कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि इस साल राष्ट्रपति का पहला संबोधन जनवरी में और दूसरा जून में था। पहला संबोधन चुनाव के लिए था और दूसरा उसकी कॉपी थी। उन्होंने कहा कि उनके संबोधन में दलित, अल्पसंख्यक वर्ग और पिछड़े वर्ग के लिए कुछ नहीं था। राष्ट्रपति के अभिभाषण में न तो कोई दृष्टि थी और न ही कोई दिशा। पिछली बार की तरह, यह सरकार के लिए प्रशंसा के शब्दों से भरा था। खरगे ने राज्यसभा के सभापति से अपील की कि संसद भवन परिसर में महात्मा गांधी, बाबा साहेब आंबेडकर और अन्य नेताओं की प्रतिमाएं उनके मूल स्थानों पर पुन:स्थापित कर दी जाएं।


खरगे ने राज्यसभा में कहा कि पिछले एक साल से मणिपुर जल रहा है लेकिन नारे देने में महारत रखने वाले प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए। विपक्षी दल आम आदमी की बात करते हैं जबकि प्रधानमंत्री मोदी केवल ‘मन की बात’ करते हैं। इससे पहले टी20 विश्व कप में भारत की ऐतिहासिक खिताबी जीत पर सोमवार को राज्यसभा में भारतीय टीम को बधाई दी गई। राज्यसभा के सभापति जगदीप धनखड़ ने यह भी कहा कि उनकी उपलब्धि से पूरा देश गौरवान्वित हुआ है। उन्होंने भारतीय क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए कहा ‘‘शनिवार का दिन भारत के इतिहास में एक गौरवशाली दिन के तौर पर दर्ज है जब भारत ने बारबाडोस के ब्रिजटाउन में फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को सात रन से हराकर अपना दूसरा टी20 विश्व खिताब जीता।’’

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: आर्मी चीफ के रूप में जनरल उपेन्द्र द्विवेदी ने लिया चार्ज
Next Post: हेमंत सोरेन ने सामंती ताकतों को खदेड़ने के लिए विद्रोह की घोषणा की

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • देश में मौसम का डबल अटैक! उत्तराखंड से बिहार तक तबाही
  • EPFO New Update 2026 | PF का पैसा 24 घंटे में मिलेगा?
  • RBI Policy 2026: Repo Rate 5.25% पर बरकरार | महंगाई बढ़ेगी?
  • IRCTC की नई Beta Website | Tatkal टिकट अब होगा आसान?
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद होगा? Delhi High Court का सरकार से बड़ा सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया