Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
rahul

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव चर्चा पर बोले विपक्ष के नेता राहुल

Posted on July 2, 2024 By Chhavi Singh
  • खुद को हिंदू कहलाने वाले फैलाते हैं हिंसा

नई दिल्ली। विपक्ष के नेता के तौर पर पहला भाषण करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने तेवर दिखाते हुए सरकार और प्रधानमंत्री पर तीखे प्रहार किए। एक घंटे 42 मिनट लंबे भाषण में उन्हें प्रहारों से विचलित होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत एक दर्जन मंत्रियों ने उनके आरोपों को जवाब दिया। उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम विरला पर प्रधानंमत्री के सामने झुकने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने सरकार को सलाह दी कि भय, घृणा और हिंसा का माहौल न बनाएं किसानों और युवाओं से बात करें। उन्होंने कहा कि विपक्ष को दुश्मन न समझें, हम सरकार की मदद करेंगे। हिंदुओं को हिंसक कहने पर उन्होंने कहा कि भाजपा और मोदी सभी हिंदुओें का प्रतिनिधित्व नहीं करते। उन्होंने कहा कि हिंदू कभींिहंसा नहीं कर सकता, कभी नफरत और डर नहीं फैला सकता। हालांकि उन्होंने कहा कि हिंदू हिंसक होते हैं तो सत्ता पक्ष की तरफ से उनका प्रतिकार किया किया और उनसे माफी मांगने को कहा।


राष्ट्रपति के अभिभाषण पर संसद के दोनों सदनों में आज धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा हुई। लोकसभा में पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने चर्चा की शुरुआत की। कांग्रेस की तरफ से राुहल गांधी ने विपक्ष के नेता के तौर पर अपना भाषण दिया। उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री पर लगातार प्रहार किए। उन्होंने अग्निवीर, महंगाई, नीट, बेरोजगारी, सांप्रदायिक हिंसा का मामला उठाया। राहुल गांधी ने अपने भाषण के दौरान भगवान शिव, गुरुनानक देव की तस्वीर दिखायी और महावीर, भगवान बुद्ध, पैगम्बर मोहम्मद साहिब और ईसा मसीह का जिक्र करते हुए कहा कि ये सभी अभय मुद्रा में हैं। ये कहते हैं कि न डरो न डराओ। उन्होेंने कहा कि शंकर भगवान से सच, साहस और अहिंसा की प्रेरणा मिलती है। भगवान शिव कहते हैं कि डरो मत, डराओ मत।


पूरे समाज को हिंसक कहना गंभीर मामला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आसन से उठकर आपत्ति जताते हुए कहा कि पूरे समाज को हिंसक कहना गंभीर मामला है। गृहमंत्री अमित शाह ने भी इस पर आपत्ति जतायी। शाह ने कहा, नेता विपक्ष ने कहा है कि जो अपने आपको हिंदू कहते हैं वोंिहसा करते हैं। इनको मालूम नहीं है कि करोड़ों लोग अपने आप को गर्व से हिंदू को कहते हैं, क्या वो सभी लोग हिंसा करते हैं। राहुल को माफी मांगनी चाहिए।


डर का माहौल कांग्रेस ने किया था : अमित शाह ने कहा कि आपातकाल में पूरे देश को भयभीत किया गया। आपातकाल के समय वैचारिक आतंक था। दिल्ली में हजारों सिख भाइयों का कत्लेआम कांग्रेस शासनकाल में हुआ।


अयोध्या की हार से भगवान राम ने चेतावनी दी : अयोध्या में भाजपा की हार का उल्लेख करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि भगवान श्रीराम ने भाजपा को एक संदेश दिया है। उन्होंने फैजाबाद से सपा सांसद अवधेश प्रसाद के साथ अपनी बातचीत का जिक्र करते हुए दावा किया, नरेन्द्र मोदी ने अयोध्या से चुनाव लड़ने के लिए दो बार सव्रे करवाया। सव्रे करने वालों ने साफ कह दिया कि अयोध्या से चुनाव मत लड़िएगा, जनता हरा देगी। इसलिए नरेन्द्र मोदी वाराणसी गए और वहां भी बचकर निकले।
अग्निपथ से सैनिकों में भेदभाव किया गया : राहुल गांधी ने कहा सैनिकों में भेद पैदा कर दिया गया और अग्निवीरों की मृत्यु पर उन्हें शहीद का दर्जा और एक आम सैनिक की तरह उनके परिवारों को पेंशन और सहायता राशि नहीं मिलती।

दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: जलभराव से निपटने के लिए मेयर व मंत्री ने तिलक ब्रिज नाले का किया निरीक्षण
Next Post: अगर राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष बन गए हैं तो उन्हें परिपक्व होना चाहिए : ललन सिंह

Special Report

  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • देश में मौसम का डबल अटैक! उत्तराखंड से बिहार तक तबाही
  • EPFO New Update 2026 | PF का पैसा 24 घंटे में मिलेगा?
  • RBI Policy 2026: Repo Rate 5.25% पर बरकरार | महंगाई बढ़ेगी?
  • IRCTC की नई Beta Website | Tatkal टिकट अब होगा आसान?
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बंद होगा? Delhi High Court का सरकार से बड़ा सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया