Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंछत्तीसगढ़
chhatisgarh copy

छत्तीसगढ : कुएं में जहरीली गैस के रिसाव से पांच लोगों की मौत

Posted on July 5, 2024 By Chhavi Singh

रायपुर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में शुक्रवार को कुएं में कथित तौर पर जहरीली गैस के रिसाव के कारण पिता और दो पुत्रों समेत पांच लोगों की मौत हो गई है। पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि घटना जिले के बिर्रा थाना क्षेत्र के अंतर्गत किकिरदा गांव की है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की है। अधिकारियों ने बताया कि किकिरदा गांव में रामचंद्र जायसवाल (60) के यहां एक पुराना कुआं है जो कि काफी समय से उपयोग में नहीं था, ऐसे में ग्रामीणों ने पुरानी लकड़ियों का छप्पर बनाकर उसे ढक दिया था। उन्होंने बताया कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में बारिश और तेज हवा के कारण छप्पर कुएं के भीतर गिर गया जिसे निकालने के लिए जायसवाल कुएं के भीतर गया। अधिकारियों ने बताया कि जब वह काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों ने पटेल और चंद्रा परिवार से मदद मांगी।

अधिकारियों ने बताया कि जायसवाल को निकालने के लिए रमेश पटेल (50), उनके बेटे जितेंद्र पटेल (25), एक अन्य बेटे राजेंद्र पटेल (20) और पड़ोसी टिकेर चंद्रा (25) कुएं में उतर गये लेकिन वे भी बाहर नहीं निकल सके। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों और अन्य ग्रामीणों से सूचना प्राप्त होने के बाद पुलिस दल को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों ने बताया कि राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) को भी घटनास्थल पर भेजा गया है और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बताया कि एसडीआरएफ के दल ने शवों को कुएं से निकाल लिया है और उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

अधिकारियों ने बताया कि आशंका है कि कुएं में जहरीली गैस के रिसाव के कारण उन सभी की मौत हुई। जांच के बाद ही इस संबंध में अधिक जानकारी मिल सकेगी।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने हादसे पर दुख जताया और मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रुपए आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। साय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा, ‘जांजगीर के ग्राम किकिरदा में कुएं की जहरीली गैस की चपेट में आने से पांच लोगों की दु:खद मौत की सूचना मिली। मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख रूपए की आर्थिक सहायता दिए जाने की घोषणा करता हूं।

हमारी सरकार पीड़ित परिजनों के हर संभव मदद के लिए तत्पर है। मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करता हूं।’ आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि जिस पुराने कुएं में यह घटना हुई है, वह करीब चार माह से उपयोग में नहीं था क्योंकि जायसवाल ने अपने घर में बोरवेल करा लिया था। उन्होंने कहा, ‘प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि चूंकि कुआं लंबे समय से इस्तेमाल में नहीं था और ढका हुआ भी था, इसलिए उसके भीतर जहरीली गैस का रिसाव होने लगा।’

छत्तीसगढ़

Post navigation

Previous Post: दो शिफ्ट में 11 अगस्त को होगी NEET PG 2024 एग्जाम की परीक्षा
Next Post: हाथरस घटना के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी देवप्रकाश मधुकर को दिल्ली से किया गिरफ्तार

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना
  • Ritesh Pandey Extortion Case: भोजपुरी सिंगर से 10 लाख की रंगदारी, जान से मारने की धमकी
  • Asian Games 2026: भारत का शानदार प्रदर्शन, शूटिंग में 3 और मेडल; कबड्डी में जापान को 49-23 से हराया

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया