Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
hair

आपके बाल लंबे नहीं हो रहे हैं या हेयरफॉल हो रहा है, तो घबराने की जरूरत नहीं

Posted on July 6, 2024 By Chhavi Singh

घर पर आसानी से कुछ चीजों की मदद से आप इस तेल को बनाकर तैयार कर सकती हैं। इस तेल की मदद से न सिर्फ बालों की ग्रोथ बढ़ेगी बल्कि आपके बाल भी शाइनी और हेल्दी लगेंगे


अगर लाख कोशिशों के बाद भी आपके बाल लंबे नहीं हो रहे हैं या हेयरफॉल हो रहा है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। बालों का खास ख्याल रखने के लिए आपको एक खास तेल ट्राई करना चाहिए। बता दें कि खानपान सही न होने, शरीर में न्यूट्रिशन्स की कमी, हार्मोनल इंबैलेंस, धूल-प्रदूषण और स्ट्रेस के कारण बालों की ग्रोथ रुक जाती है और बाल झड़ने लगते हैं। ऐसे में यह तेल आपके बालों की ग्रोथ को वापस ला सकता है और बालों को हेल्दी व शाइनी बना सकता है।

आप घर पर आसानी से कुछ चीजों की मदद से आप इस तेल को बनाकर तैयार कर सकती हैं। इस तेल की मदद से न सिर्फ बालों की ग्रोथ बढ़ेगी बल्कि आपके बाल भी शाइनी और हेल्दी लगेंगे। वहीं आपको अपने खानपान में पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को शामिल करना चाहिए। जिससे कि बालों को नेचुरल तरीके से पोषण मिल सके।

सामग्री

सरसों का तेल- 1 कप

मेथी के बीज- मुट्ठी भर

कलौंजी- 2 बड़े चम्मच

बादाम का तेल- 1 कप

कैस्टर ऑयल- 1 कप

करी पत्ते- 8-10

तेल बनाने की विधि

सबसे पहले एक पैन में सरसों का तेल गर्म करें।

अब जब तेल गर्म हो जाए, तो उसमें मेथी, कलौंजी और करी पत्ता डाल दें।

हल्का गर्म होने पर गैस बंद कर दें और इस तेल को छान दें।

अब इसमें कैस्टर ऑयल और बादाम का तेल मिला दें।

फिर इसको एक बोतल में भरकर रख लें।

आप इस तेल से सप्ताह में एक या दो बार सिर की मसाज करें।

फायदे

बता दें कि सरसों के तेल में एल्फा फैटी एसिड्स पाया जाता है, जोकि बालों को हाइड्रेट करने का काम करता है औऱ बालों की जड़ों को मजबूती मिलती है।

वही मेथी में प्रोटीन पाया जाता है, जो बालों को झड़ने से रोकता है और डैंड्रफ से छुटकारा दिलाता है।

साथ ही इसमें मौजूद निकोटिनिक एसिड और कई तरीके के विटामिन्स व मिनरल्स बालों को पोषण देने का काम करते हैं।

मेथी दाने से कई हेयर मास्क बनाए जाते हैं, मेथी दाने में विटामिन बी, विटामिन सी, प्रोटीन और ऐसे कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। जो बालों को मजबूत बनाते हैं।

मेथी दाने को डाइट में भी शामिल कर सकते हैं।

इसके अलावा बादाम तेल में ओमेगा -3 फैटी एसिड, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और विटामिन ई पाया जाता है। जिससे दोमुंहे बाल, बालों का झड़ना और डैंड्रफ की समस्या कम होती है और बाल ग्रोथ करते हैं।

वहीं अरंडी के तेल में भी फैटी एसिड्स और विटामिन ई पाया जाता है, जो बालों की ग्रोथ में फायदेमंद होता है।

लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: हाथरस घटना के मुख्य आरोपी एक लाख के इनामी देवप्रकाश मधुकर को दिल्ली से किया गिरफ्तार
Next Post: बिहार में केंद्र द्वारा बाढ़ से निपटने के लिए उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा

Special Report

  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • OnePlus 16
    OnePlus 16 भारत में नहीं आएगा? नए फ्लैगशिप को लेकर बड़ा दावा, 16R की हो सकती है एंट्री
  • tukaram mude
    Maharashtra FDA Action : तुकाराम मुंडे का ‘सिंघम’ एक्शन, McDonald’s से स्कूलों तक सख्ती; जानिए क्यों मचा हड़कंप
  • Sonia Gandhi Voter List Case: नागरिकता से पहले मतदाता सूची में नाम का आरोप, कोर्ट ने रद्द किया मजिस्ट्रेट का आदेश
  • विदेश यात्रा में भी Digi Yatra की टेस्टिंग शुरू, ई-पासपोर्ट से आसान होगी एयरपोर्ट एंट्री; इन 5 एयरपोर्ट पर होगा ट्रायल
  • सीएम योगी की डीएम-एसपी को दो टूक, छोटी घटनाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं; मेरठ में NH-58 पर भारी वाहनों की नो-एंट्री
  • जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा से बदसलूकी का वीडियो वायरल, पुलिस ने आरोपियों की पहचान की
  • UP Election 2027: लखनऊ में ‘आजम-अतीक-मुख्तार’ वाले पोस्टर, अखिलेश यादव पर निशाना

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Editor/Chief Editor: Pankaj Kumar
Office Address: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
Email: sanchartimes.news@gmail.com
Media: Email-media@sanchartimes.news

Follow us on Social Media

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया