Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंराष्ट्रीय
sanjay singh

संजय सिंह ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को लेकर एक बार फिर से भाजपा शासित केंद्र सरकार पर हमला बोला

Posted on July 13, 2024 By Sanchar Times News

कहा, एक फर्जी मामले में मुख्यमंत्री को जेल में रखकर सरकार उन्हें प्रताड़ित तो कर ही रही है, उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर रही है

आम आदमी पार्टी के संजय सिंह ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को लेकर एक बार फिर से भाजपा शासित केंद्र सरकार पर हमला बोला है। संजय सिंह का कहना है कि एक फर्जी मामले में केजरीवाल को जेल में रखकर सरकार उन्हें प्रताड़ित तो कर ही रही है, उनके स्वास्थ्य से भी खिलवाड़ कर रही है। अगर कभी कोई गंभीर घटना हो जाए तो हैरानी की बात नहीं।

प्रेस वार्ता के दौरान संजय सिंह ने कहा कि 21 मार्च से लेकर अभी तक केजरीवाल का वजन साढ़े आठ किलो गिर चुका है। 70 किलो से 61.5 किलो के आसपास रह गया है। यह वजन क्यों कम हो रहा है, इसके बारे में कुछ पता नहीं चल पा रहा। यही नहीं, पांच बार रात के अचानक उनका शुगर लेवल 50 से भी नीचे चला गया, जो एक गंभीर बात है। डॉक्टरों के मुताबिक ऐसी हालत में कोई कोमा में भी जा सकता है। रात के समय जेल कोई डॉक्टर भी नहीं रहता।

संजय सिंह ने कहा, जरूरत इस बात है कि केजरीवाल को जेल से बाहर निकालकर उनकी अच्छे से जांच और उपचार कराया जाए। लेकिन केंद्र सरकार उन्हें जेल से बाहर आने ही नहीं दे रही। ऐसे में उनके साथ कभी भी कोई अनहोनी हो सकती है।

संजय सिंह ने जालंधर के उप चुनाव में आप प्रत्याशी की जीत पर बधाई देते हुए कहा कि वहां राज्य सरकार बहुत मजबूत है, जनता भी सरकार के काम से खुश है। जबकि जो आप को छोड़कर गया, उसकी राजनीति ही खत्म हो गई। एक प्रश्न के जवाब में उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार अगर 25 जून को संविधान हत्या दिवस मनाना चाह रही है तो उसे 30 जनवरी, जब महात्मा गांधी की हत्या हुई थी, के साथ साथ हर उस तारीख पर भी संविधान हत्या दिवस मनाना चाहिए जब जब उसने किसी राज्य में सरकार गिराई है।

Post Views: 2
राष्ट्रीय, दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: गृह मंत्रालय ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल की प्रशासनिक भूमिका को व्यापक बनाने के लिए नियमों में संशोधन किया
Next Post: सैन फ्रांसिस्को इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मियामी जा रही फ्लाइट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक यात्री के बैग में रखे लैपटॉप फटने से धुआं निकलने लगा

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया