Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंलाइफस्टाइल
black heads

कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को कर सकते हैं आसानी से रिमूव

Posted on July 15, 2024July 15, 2024 By Sanchar Times News

आमतौर पर जिन लोगों की स्किन पोर्स बड़े होते हैं, उनको इस समस्या का सामना करना पड़ता है। कई बार ब्लैकहेड्स को रिमूव करने के लिए मार्केट में मिलने वाले प्रोडक्ट से भी यह रिमूव नहीं होते हैं। ऐसे में आप कुछ घरेलू नुस्खों की मदद से नाक पर मौजूद ब्लैकहेड्स को आसानी से रिमूव कर सकते हैं।

आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ नेचुरल स्क्रब के बारे में बताने जा रहे हैं, इस स्क्रब को आप किचन में मौजूद कुछ चीजों की मदद से बना सकते हैं और आसानी से ब्लैकहेड्स को रिमूव कर सकते हैं। क्योंकि अगर आप लंबे समय तक ब्लैकहेड्स को रिमूव नहीं करते हैं, तो इससे आपकी त्वचा बंप्‍स और पिंपल्स की समस्या हो सकती हैं।


वॉलनट स्क्रब की सामग्री

1 छोटा चम्‍मच अखरोट के छिलके का पाउडर

1 छोटा चम्‍मच शहद

विधि

अधिकतर लोग अखरोट के छिलको को फेंक देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि अखरोट के यह छिलके आपके बहुत काम के हैं। इन छिलको को पीसकर पाउडर बना लें और फिर इस पाउडर को शहद में मिक्स कर नाक पर हल्के हाथों से रब करें। दो मिनट तक रब करने के बाद फेस को धो लें। इसके बाद नाक और उसके आस-पास के हिस्से को कॉटन के मुलायम कपड़े से दबाएं। ऐसा करने से ब्लैकहेड्स आसानी से रिमूव हो जाएंगे। ध्यान रहे कि आपको बहुत तेज स्क्रब नहीं करना चाहिए। क्योंकि इससे आपके नाक पर स्क्रैच आ सकते हैं।

सूजी स्क्रब की सामग्री

सूजी- 1 छोटा चम्‍मच

दही- 1 छोटा चम्‍मच

विधि

सूजी स्क्रब बनाने के लिए सूजी और दही को एकसाथ मिक्स कर लें और इससे अपनी नाक पर रब करें। 2-3 मिनट तक नाक पर इस स्क्रब को रब करने के बाद फेस वॉश कर लें। दही एक नेचुरल स्किन एक्सफोलिएटर होता है। इस स्क्रब का इस्तेमाल करने से डेड स्किन भी रिमूव हो जाएगी। लेकिन अगर आपकी त्वचा ड्राई है, तो आपको दही की जगह मलाई का इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि अगर आप दही का इस्तेमाल करने से आपकी त्वचा ज्यादा ड्राई हो सकती है।

कॉफी स्क्रब की सामग्री

कॉफी पाउडर- 1 छोटा चम्मच

एलोवेरा जेल- 1 छोटा चम्‍मच

विधि

सबसे पहले एलोवेरा जेल में कॉफी पाउडर मिक्स करें और इससे नाक को स्क्रब करें। अब 2-3 मिनट तक स्क्रब कर नाक के ब्लैकहेड्स को साफ करें। फिर गर्म पानी में कॉटन बॉल्स को डिप करके नाक पर रखें। इसके बाद नाक की त्‍वचा को दबा दबाकर कॉटन के कपड़े से ब्लैकहेड्स को रिमूव कर सकती हैं। इससे आपको अधिक तकलीफ नहीं होगी। ध्यान रखें कि इस दौरान ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि अधिक गर्म पानी का इस्तेमाल करने से आपकी स्किन झुलस सकती है और स्किन ड्राई हो सकती है।

Post Views: 2
लाइफस्टाइल

Post navigation

Previous Post: AAP का आरोप, लगातार बिगड़ रही दिल्ली में कानून व्यवस्था की स्थिति, VIP ड्यूटी में व्यस्त पुलिसकर्मी
Next Post: Delhi में हल्की बारिश की संभावना

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल
  • बारिश के बाद घूमने का मौसम शुरू

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया