Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • संपादकीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • खेल
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • Contact Us
  • Toggle search form
up police

अयोध्या : गैंगरेप केस में आरोपी का डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस

Posted on August 6, 2024August 6, 2024 By Chhavi Singh
Spread the love

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या में 12 साल की बच्ची के साथ गैंग रेप में अपने मुस्लिम नेता और वहां नगर अध्यक्ष मुईन खान को बचाने के लिये काफी आपत्तिजनक तरीके से डीएनए टेस्ट कराने की जो मांग की थी, उस पर अब पुलिस ने भी अपनी मोहर लगा दी है। पुलिस ने आरोपित की डीएनए जांच कराने का निर्णय लिया है। वहीं गैंग रेप के आरोपी दुष्कर्म की शिकार किशोरी के घरवालों ने गर्भपात की सहमति दे दी है।

डीएनए के संबंध में उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फोरेंसिक साइंस के संस्थापक निदेशक डा. जीके गोस्वामी ने बताया कि डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने की अवधि जांच की प्रकृति पर निर्भर करता है। कपड़ों, बाल या घटनास्थल से एकत्र नमूनों के मिलाने में समय लगता है, लेकिन इस प्रकरण में पीड़िता, भ्रूण और आरोपित की जांच रिपोर्ट तीन से चार दिन में आ सकती है। इसके लिये किशोरी की प्राथमिक जांच कराई गई है, विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम भी बन गई है।

उधर, परिवार की सहमति के बाद गत दिवस सीएमओ संजय जैन किशोरी को लेकर लखनऊ रवाना हुए। दोपहर बाद तीन बजे उसे गर्भपात व बेहतर उपचार के लिए कड़ी सुरक्षा में लखनऊ के क्वीनमेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया। आरोपित सपा के भदरसा नगर पंचायत अध्यक्ष मोईद खान और उसके सहयोगी राजू को पहले ही जेल भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेकर पीड़ित परिवार से भेंटकर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिया था और आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई थी।

आरोपित की अतिक्रमण कर बनाई गई बेकरी पर बुलडोजर चलाया जा चुका है। अन्य संपत्तियों की भी जांच चल रही है। किशोरी के परिवार की बेहतर चिकित्सा की मांग पर उसे लखनऊ भेजा गया। गर्भपात पर निर्णय लेने के लिए बाल कल्याण समिति की ओर से नियुक्त की गई सहायक ने स्वजन की सहमति ली और रिपोर्ट समिति के अध्यक्ष सर्वेश अवस्थी को सौंप दी। उधर, एसएसपी ने कहा कि किशोरी का अश्लील वीडियों बनाने का आरोप लगा है। आरोपितों के मोबाइल भी जांच के लिए भेजे जाएंगे।


Spread the love
उत्तर प्रदेश

Post navigation

Previous Post: इन खास तरीकों से अपने पार्टनर को कराएं प्यार का एहसास
Next Post: रांची सिविल कोर्ट के अधिवक्ता गोपीकृष्ण की हत्या पर झारखंड हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लिया

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • Special Report
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • झारखण्ड
  • दिल्ली/NCR
  • पर्यटन
  • बिहार
  • मध्यप्रदेश
  • मनोरंजन
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • राज्य
  • राष्ट्रीय
  • लाइफस्टाइल
  • विडियो
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • हिमाचल

Latest Post

  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • दिल्ली में H1N1 के 1,300 से ज्यादा मामले, पिछले साल से करीब 6 गुना बढ़ा संक्रमण; जानें लक्षण, जोखिम वाले लोग और बचाव
  • Couples Special: बोरिंग सेक्स लाइफ में एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए ट्राई कर सकते हैं ये 4 नई पोजीशन

संचार न्यूज़ एक हिंदी ख़बरों का पोर्टल है| जहाँ आप अपनी पसंदीदा ख़बरें और ताजा जानकारियां प्राप्त कर सकतें हैं|

  • 190 प्रताप नगर, प्रथम तल, मयूर विहार फेज-1, दिल्ली-110091, लैंडलाइन नंबर-011-40109365
  • Email-media@sanchartimes.news

Copyright © 2026 Sanchar Times.

Powered by PressBook WordPress theme