Skip to content
  • X
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • होम
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • झारखण्ड
    • बिहार
    • मध्यप्रदेश
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
    • हिमाचल
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • संपादकीय
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
श्रेणियांराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया
होम पर वापस जाएंदिल्ली/NCR
salman khurshid

बांग्लादेश में जो हो रहा है वह यहां भी हो सकता है : सलमान खुर्शीद

Posted on August 7, 2024August 7, 2024 By Sanchar Times News

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने मंगलवार को कहा कि ‘ऊपरी तौर पर भले ही सब कुछ सामान्य लगे’, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह भारत में भी हो सकता है। पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद ने शिक्षाविद् मुजीबुर रहमान की पुस्तक ‘शिकवा-ए-हिंद : भारतीय मुसलमानों का राजनीतिक भविष्य’ के विमोचन के अवसर पर यह बात कही। उन्होंने कहा, ‘कश्मीर में सब कुछ सामान्य लग सकता है। यहां सब कुछ सामान्य लग सकता है। हम जीत का जश्न मना रहे हैं। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि वह जीत या 2024 की सफलता मामूली थी, शायद अभी बहुत कुछ किया जाना बाकी है।’

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, ‘तथ्य यह है कि अंदर ही अंदर कुछ चल रहा है।’ उन्होंने कहा,‘ बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह यहां भी हो सकता है.. बांग्लादेश में चीजों को लेकर जिस तरह से जनआक्रोश भड़का, हमारे देश की प्रकृति चीजों पर उस तरह से गुस्सा फूटने से रोकती है।’ राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सांसद मनोज झा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) और राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के खिलाफ शाहीन बाग में हुए आंदोलन का जिक्र किया। झा ने कहा, ‘याद है शाहीन बाग में विरोध-प्रदर्शन कैसे शुरू हुए.. जब संसद में कुछ नहीं हुआ, तो लोग सड़कों पर उतर आए।’ नागरिकता से जुड़े नए कानून के खिलाफ दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के शाहीन बाग में महिलाओं ने विरोध-प्रदर्शन किया था, जो करीब 100 दिनों तक जारी रहा था। इस आंदोलन की तर्ज पर देशभर में और भी जगह प्रदर्शन हुए। झा का मानना था कि शाहीन बाग आंदोलन सफल रहा।

वहीं, खुर्शीद का कहना था कि आंदोलन विफल रहा, क्योंकि विरोध-प्रदर्शन का हिस्सा रहे कई लोग अब भी जेल में हैं। खुर्शीद ने कहा कि आज देश में शाहीन बाग जैसा कोई दूसरा आंदोलन नहीं हो सकता। उन्होंने कहा, ‘अगर मैं कहूं कि शाहीन बाग सफल नहीं रहा, तो आपको बुरा लगेगा। हममें से बहुत से लोग मानते हैं कि शाहीन बाग सफल रहा। लेकिन मैं जानता हूं कि शाहीन बाग से जुड़े लोगों के साथ क्या हो रहा है। उनमें से कितने लोग अब भी जेल में हैं। उनमें से कितने लोगों को जमानत नहीं मिल पा रही है, उनमें से कितनों को बताया जा रहा है कि वे इस देश के दुश्मन हैं।’ खुर्शीद ने कहा, ‘अगर मैं कल खुद से पूछूं कि क्या शाहीन बाग दोबारा हो सकता है, तो मुझे यकीन नहीं है कि ऐसा होगा, क्योंकि लोगों को वाकई बहुत तकलीफ उठानी पड़ी है।’ (भाषा)

Post Views: 2
दिल्ली/NCR

Post navigation

Previous Post: विनेश फोगाट के मामले में षड्यंत्र हुआ : विपक्ष
Next Post: ढाका से स्वदेश लाए गए 400 लोग

Special Report

  • AC LED TV
    1 अक्टूबर से AC, फ्रिज और LED TV महंगे हो सकते हैं, कंपनियां बढ़ा सकती हैं दाम
  • Pitra Paksha 2026
    Pitra Paksha 2026: पितृ पक्ष 26 या 27 सितंबर से? जानें भ्रम की असली वजह और सही तारीख
  • GENDER IDENTITY 1
    जेंडर आइडेंटिटी पर बढ़ती बहस: युवाओं, सोशल मीडिया और चिकित्सा से जुड़े सवाल
  • Ghaziabad News: सिद्धार्थ विहार में युवती गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती
  • Ajmer News: इजरायली महिला पर्यटक से अभद्रता, वायरल वीडियो पर चार गिरफ्तार
  • एक्सप्रेसवे पर पलटा मछलियों से भरा कैंटर
  • खाने के बाद गैस और पेट फूलने की समस्या
  • दवा ₹2,700 की, MRP ₹27,000 पर सवाल

Sanchar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

ज़रूरी लिंक

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
अंतर्राष्ट्रीय
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

प्रधान संपादक: Pankaj Kumar
कार्यालय: 190, Pratap Nagar, Mayur Vihar Phase-1, Delhi – 110091
ईमेल: sanchartimes.news@gmail.com
मीडिया संपर्क: media@sanchartimes.news

सोशल मीडिया पर जुड़ें

  • Facebook
  • YouTube
  • Instagram
  • X
  • WhatsApp

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme

होमराष्ट्रीयअंतर्राष्ट्रीयराज्यराजनीतिखेलमनोरंजनसंपादकीयलाइफस्टाइलसोशल मीडिया