Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|राष्ट्रीय
doctor

Kolkata rape case : पीड़िता के माता पिता का आया बयान, कहा हमारा सब खत्म हो गया…

Posted on August 16, 2024August 16, 2024 By Chhavi Singh

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ रेप और हत्या के मामले में देश भर के डॉक्टर्स के बीच जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है। देश भर में डॉक्टर्स इस मामले को लेकर बेहद गंभीर है और प्रदर्शन, काम बंद हड़ताल करके हुए अपना रोष प्रकट कर रहे है। इस मामले में अब पीड़िता के माता का बयान भी सामने आया है।

पीड़िता के माता-पिता ने न्यूज़ के साथ बातचीत में बताया कि हमारे साथ आज करोड़ों लोग खड़े हैं। हमने जब अंतिम बार अपनी बेटी को देखा तो हमारा भी जीवन खत्म हो गया था। हमारे लिए सब कुछ खत्म हो चुका है और हम सिर्फ इंसाफ का इंतजार कर रहे हैं।

बेटी ने अस्पताल की परेशानियां की थी साझा
आरजी कर अस्पताल की पीड़िता के माता-पिता का कहना है कि उनकी बेटी ने कई परेशानियों को अपने ऑफिस में साझा भी किया था। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को मेरी बेटी के लिए लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी बोला है। सरकार पर भरोसा है पर सीबीआई का कहना है की जांच से ही जवाब मिलेगा।

सीबीआई ने की पीड़िता के परिवार से बात
केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को महिला डॉक्टर के घर का दौरा किया, जिनकी कोलकाता के एक अस्पताल में कथित बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। एक अधिकारी ने बताया कि अपनी जांच के तहत सीबीआई के अधिकारियों ने महिला डॉक्टर के माता-पिता से बातचीत की। उन्होंने बताया कि जांच अधिकारियों ने अस्पताल से फोन आने के समय पर गौर किया, जिसमें उन्हें उनकी बेटी की मौत की जानकारी दी गयी थी। अधिकारियों ने उनसे उनकी बेटी के दोस्तों के बारे में भी पूछा और यह भी पता लगाने की कोशिश की कि क्या पीड़िता ने राजकीय आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में किसी परेशानी की शिकायत की थी, जहां वह स्नातकोत्तर प्रशिक्षु डॉक्टर थीं।

राष्ट्रीय

Post navigation

Previous Post: डॉक्टर्स का देश भर में रोष जारी, अब होगी 24 घंटे की हड़ताल
Next Post: पंजाब : बीएसएफ प्रमुख ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme