Skip to content
  • Twitter
  • Instagram
  • YouTube
  • Facebook
Sanchar Times

Sanchar Times

Hindi NEWS

  • Home
  • राष्ट्रीय
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • राज्य
    • दिल्ली/NCR
    • उत्तर प्रदेश
    • बिहार
    • झारखण्ड
    • छत्तीसगढ़
    • मध्यप्रदेश
    • हिमाचल
    • राजस्थान
    • गुजरात
    • महाराष्ट्र
  • राजनीति
    • भाजपा
    • कांग्रेस
    • चुनाव
  • खेल
  • मनोरंजन
  • संपादकीय
  • लाइफस्टाइल
  • सोशल मीडिया
  • Toggle search form
|राज्य
punjab

पंजाब : बीएसएफ प्रमुख ने सीमावर्ती इलाकों का दौरा किया

Posted on August 16, 2024 By Chhavi Singh

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने बृहस्पतिवार को पंजाब के सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा किया और सीमा पार से उभरते खतरों से निपटने के लिए जमीनी स्तर पर अपनाए जा रहे सामरिक उपायों की समीक्षा की।

उन्होंने सैनिकों से भी बातचीत की और तमाम मुश्किलों के बावजूद सीमा-पार अपराधों से निपटने में उनके प्रयासों की सराहना की। इससे पहले सीमा सुरक्षा बल (पंजाब फ्रंटियर) के महानिरीक्षक अतुल फुलजेले ने चौधरी को परिचालन तैयारियों और पंजाब की सीमा को विभिन्न खतरों से सुरक्षित रखने के लिए अपनाई जा रही रणनीतियों के बारे में जानकारी दी।

बीएसएफ प्रमुख को इस वर्ष अब तक 161.756 किलोग्राम हेरोइन जब्त किए जाने, 139 पाकिस्तानी ड्रोन, 29 हथियार और 400 से अधिक गोला-बारूद बरामद किए जाने की जानकारी दी गई। उन्हें 98 भारतीय तस्करों और 24 पाकिस्तानी घुसपैठियों की गिरफ्तारी की भी जानकारी दी गई।

चौधरी को बताया गया कि इस वर्ष दो पाकिस्तानी घुसपैठियों को मार गिराया गया है। बयान के मुताबिक, महानिदेशक ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान, मादक पदार्थ-रोधी अभियान, गांव स्तर की रक्षा समितियों के अटूट योगदान और हरियाली भरे वातावरण के लिए बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए बीएसएफ और स्थानीय लोगों की सराहना की।

चौधरी ने अमृतसर के खासा स्थित बीएसएफ शिविर के परिसर में राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। उन्होंने इस अवसर पर सभी बीएसएफ जवानों एवं उनके परिवारों को शुभकामनाएं दीं और उनसे राष्ट्र की प्रगति में सक्रिय योगदान देने का आग्रह किया। उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों को भी श्रद्धांजलि दी। महानिदेशक ने अमृतसर में संयुक्त जांच चौकी अटारी में 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में भी भाग लिया।

राज्य

Post navigation

Previous Post: Kolkata rape case : पीड़िता के माता पिता का आया बयान, कहा हमारा सब खत्म हो गया…
Next Post: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को पीछे बैठाना प्रधानमंत्री की कुंठा को दिखाता है : कांग्रेस

Special Report

  • झारखंड छात्र आंदोलन
    झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • Yogi Adityanath on Partition 1947
    1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • Rahul Gandhi on China Arunachal Pradesh
    अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल
  • अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा आरोप, ‘वंदे मातरम’ बीच में रुकवाने का दावा; सोनिया गांधी से माफी की मांग
  • देवघर में जय प्रकाश जनता दल का ध्वजारोहण: शिक्षा, सामाजिक न्याय और आधुनिक तकनीक को लेकर लिया संकल्प
  • झारखंड में भर्ती परीक्षाओं को लेकर आंदोलन 21वें दिन भी जारी, 15 अगस्त को ‘तिरंगा यात्रा’ निकालेंगे JPSC-JSSC अभ्यर्थी
  • 1947 में मोदी जैसे प्रधानमंत्री होते तो कोई भारत का नुकसान नहीं कर पाता, बंटवारे पर योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान
  • अरुणाचल में चीन ने रोकी भारतीय सेना की पेट्रोलिंग? राहुल गांधी का मोदी सरकार पर हमला, खड़गे ने भी पूछे सवाल

Sanchaar Times

देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस, खेल और मनोरंजन की ताजा खबरें हिंदी में पढ़ें।

Quick Links

होम
हमारे बारे में
संपर्क करें
Privacy Policy
Disclaimer

प्रमुख श्रेणियां

राष्ट्रीय
राज्य
राजनीति
बिजनेस
खेल
मनोरंजन

हमसे संपर्क करें

Email- sanchartimes.news@gmail.com
Email-media@sanchartimes.news
Follow us on Social Media

  • YouTube

© Sanchar Times. All Rights Reserved.

Powered by PressBook WordPress theme